1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. रक्षाबंधन पर मायके न ले जाने से नाराज महिला ने लगाई फांसी

रक्षाबंधन पर मायके न ले जाने से नाराज महिला ने लगाई फांसी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 15, 2019 08:19 pm IST,  Updated : Aug 15, 2019 08:19 pm IST

सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में गुरुवार को कथित रूप से रक्षाबंधन पर मायके ना ले जाने से नाराज एक महिला ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

सीतापुर (उप्र): सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में गुरुवार को कथित रूप से रक्षाबंधन पर मायके ना ले जाने से नाराज एक महिला ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र स्थित तेंदावर गांव में मीना देवी (30) नामक महिला ने देसी तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

सूत्रों ने बताया कि मीना का रक्षाबंधन पर अपने भाई के घर जाने को लेकर अपने पति ओमेंद्र रैदास से झगड़ा हुआ था। इससे क्षुब्ध होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

सूत्रों के मुताबिक इस घटना में मीना की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन के मुताबिक पति से झगड़ा होने के बाद मीना ने अपनी दो बेटियों को मारा पीटा था और उन्हें घर से निकालने के बाद खुद को गोली मार ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत