1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कन्नौज में मेथी समझकर बनाई गांजे की सब्जी, खाकर पूरे परिवार की तबीयत बिगड़ी

कन्नौज में मेथी समझकर बनाई गांजे की सब्जी, खाकर पूरे परिवार की तबीयत बिगड़ी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 01, 2020 01:03 pm IST,  Updated : Jul 01, 2020 01:03 pm IST

कन्नौज में गांजे की सब्जी खाने से एक ही परिवार के 6 लोगों की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

कन्नौज में मेथी समझकर बनाई गांजे की सब्जी, खाकर पूरे परिवार की तबीयत बिगड़ी- India TV Hindi
कन्नौज में मेथी समझकर बनाई गांजे की सब्जी, खाकर पूरे परिवार की तबीयत बिगड़ी Image Source : TWITTER

कन्नौज (उत्तर प्रदेश): कन्नौज में गांजे की सब्जी खाने से एक ही परिवार के 6 लोगों की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मियागंज का है। यहां एक सब्जी बेचने वाले ने पीड़ित परिवार को मेथी बताकर गांजे की पत्तियां बेच दीं और पीड़ित परिवार ने उसकी सब्जी बनाकर खा भी ली।

उन्होंने आलू-मेथी (जो असल में गांजा था) की सब्जी बनाई थी, जिसे खाने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ गई। परिवार के सभी लोगों को चक्कर आने लगे थे, जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी अपने पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों ने तुरंत एम्बुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया और उनका इलाज कराया। फिलहाल, सभी की तबीयत स्थिर है। 

अस्पताल में होश आने के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों ने सब्जी बेचने वाले से संपर्क किया और पूछा कि उसने मेथी की जगह क्या दिया था, तो सब्जी बेचने वाले ने बताया कि उसने मजाक के इरादे से उन्हें गांजा दे दिया था। ऐसे में अब पुलिस ने सब्जी विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गांजे की पत्तियां और आलू-गांजे की सब्जी भी बरामद कर ली है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत