1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Video: ATM से कैश निकालने पहुंचे लोगों को नजर आया सांप, मचा हड़कंप

Video: ATM से कैश निकालने पहुंचे लोगों को नजर आया सांप, मचा हड़कंप

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 08, 2020 07:14 pm IST,  Updated : May 08, 2020 07:24 pm IST

गाजियाबाद स्थित एक प्राइवेट बैंक के एटीएम से कैश निकालने के लिए पहुंचे लोग उस समय हैरान रह गए, जब उन्हें एटीएम रूम के अंदर के लंबा सांप नजर आया।

Snake Video- India TV Hindi
Snake in ATM  Image Source : VIRAL VIDEO

गाजियाबाद. कैश की जरूरत पड़ने पर आप एटीएम तो जरूर गए होंगे, लेकिन सोचिए अगर एटीएम में आपको एक लंबा सांप नजर आए तो आप क्या करेंगे। दरअसल ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि गाजियाबाद से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है।

गाजियाबाद स्थित एक प्राइवेट बैंक के एटीएम से कैश निकालने के लिए पहुंचे लोग उस समय हैरान रह गए, जब उन्हें एटीएम रूम के अंदर के लंबा सांप नजर आया। सांप देखकर सभी चौंक पड़े, सांप किसी को भी नुकसान न पहुंचा दें, इसे ध्यान में रखकर तुंरत गार्ड ने एटीएम का गेट बंद कर दिया। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया।

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक सांप रेंगता हुआ एटीएम के अंदर घुस जाता है। काफी मुश्किल से इस सांप को एटीएम से बाहर निकाला जा सका।

देखिए वीडियो

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत