1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. पेड़ से लटका मिला सपा नेता का शव, जेब से निकला सुसाइड नोट

पेड़ से लटका मिला सपा नेता का शव, जेब से निकला सुसाइड नोट

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 31, 2017 04:26 pm IST,  Updated : Jan 31, 2017 04:26 pm IST

नोएडा: समाजवादी पार्टी की यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश सचिव का शव आज सुबह थाना सूरजपुर क्षेत्र के जुनपत गांव के पास एक पेड़ से लटका मिला। उनकी जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

suicide- India TV Hindi
suicide

नोएडा: समाजवादी पार्टी की यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश सचिव का शव आज सुबह थाना सूरजपुर क्षेत्र के जुनपत गांव के पास एक पेड़ से लटका मिला। उनकी जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

सुसाइड नोट में संजय नागर ने जिलाधिकारी और सपा के कई बड़े नेताओं को संबोधित करते हुए लिखा है कि उनकी मौत के बाद उनके बच्चों की परवरिश का ध्यान रखा जाए। नागर के परिजन और समर्थक इसे आत्महत्या मानने को तैयार नहीं हैं। उनका आरोप है कि नागर की हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया है।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि गांव इमलिया के रहने वाले संजय नागर का शव आज सुबह जुनपथ गांव के पास एक पेड़ पर लटका मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा।

पुलिस को उनके कपड़ों में से कुछ पत्र मिले हैं जिनमें उन्होंने जिलाधिकारी एनपी सिंह, सपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार भाटी, नरेंद्र नागर समेत कई लोगों को संबोधित करते हुए लिखा है कि उनकी मौत के बाद उनके बच्चों की परवरिश का ध्यान रखा जाये।

नागर के परिजनों ने बताया कि तीन दिन पहले नागर की उनके साथ व्यापार करने वाले लोगों से कहासुनी हुई थी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत