1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP में महिला सशक्तीकरण और सम्‍मान के लिए 17 से 25 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान

UP में महिला सशक्तीकरण और सम्‍मान के लिए 17 से 25 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 10, 2020 05:19 pm IST,  Updated : Oct 10, 2020 05:19 pm IST

महिलाओं और बच्चों के विरूद्ध अपराधों के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार विशेष अभियान चलाने जा रही है और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इसके लिए गृह और पुलिस विभाग को विशेष जिम्‍मेदारी सौंपी है। 

 Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh- India TV Hindi
 Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh Image Source : FILE

लखनऊ। महिलाओं और बच्चों के विरूद्ध अपराधों के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार विशेष अभियान चलाने जा रही है और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इसके लिए गृह और पुलिस विभाग को विशेष जिम्‍मेदारी सौंपी है। अपर मुख्‍य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्‍थी, पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्‍थी और अपर पुलिस महानिदेशक (1090) नीरा रावत ने यहां इस अभियान की रुपरेखा प्रस्‍तुत की। 

अपर मुख्य सचिव (गृह) ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा, तकनीकी एवं व्यवसायिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, श्रम एवं सेवायोजन, पुलिस, पंचायती राज, ग्राम विकास, सूचना एवं जनसंपर्क आदि विभागों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण एवं सम्मान हेतु 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक अभियान चलाया जायेगा। अवस्‍थी ने बताया कि प्रदेश की महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को सुदृढ़ किये जाने के लिए पूरे प्रदेश में जनजागरूकता अभियान चलाया जायेगा। प्रदेश के सभी बच्चों, महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करते हुए सुरक्षा संबंधी जानकारी जिलों की पुलिस एवं अन्य विभागों के माध्यम से पहुंचाई जायेगी। 

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि जन जागरूकता हेतु सभी जिलों में थानों एवं अन्य विभागों के माध्यम से स्कूल/कॉलेजों में संबंधित पोस्टर लगाने तथा विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये गये है। साथ ही यह निर्देश भी दिये गये है कि महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा व उनके द्वारा दर्ज शिकायतों का त्वरित निस्तारण विशेष अभियान चलाकर कराया जाय। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत