1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. ट्रेन से हुए दो टुकड़े, फिर भी जिंदा है युवक, एक हिस्सा घिसट-घिसटकर नदी में पहुंचा

ट्रेन से हुए दो टुकड़े, फिर भी जिंदा है युवक, एक हिस्सा घिसट-घिसटकर नदी में पहुंचा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 04, 2021 07:13 pm IST,  Updated : Jan 04, 2021 08:58 pm IST

पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने बताया कि थाना रोजा अंतर्गत हथोड़ा गांव में रहने वाला युवक हर्षवर्धन (26) किसी विद्यालय में टैक्सी चलाता है।

ट्रेन से हुए दो टुकड़े,...- India TV Hindi
ट्रेन से हुए दो टुकड़े, फिर भी जिंदा है युवक, एक हिस्सा घिसट-घिसटकर नदी में पहुंचा (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : PTI/FILE

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश): शाहजहांपुर जिले में सोमवार को ट्रेन से कटकर युवक ने कथित रूप से आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन शरीर के दो टुकड़े होने के बावजूद वह अभी जीवित है और उसका जिला अस्‍पताल में उपचार किया जा रहा है। 

ट्रेन से कटकर की आत्महत्या की कोशिश

पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने बताया कि थाना रोजा अंतर्गत हथोड़ा गांव में रहने वाला युवक हर्षवर्धन (26) किसी विद्यालय में टैक्सी चलाता है। उन्‍होंने बताया कि आज सुबह हथोड़ा स्टेडियम के पीछे रेलवे लाइन पर दिल्ली से लखनऊ जा रही एक ट्रेन से वह कट गया। 

ट्रेन से हुए दो टुकड़े, फिर भी है जिंदा

उन्होंने बताया कि इसी बीच लखनऊ की ओर से आई मालगाड़ी के ड्राइवर ने दोनों लाइनों के बीच में धड़ पड़ा देखा तो कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसी बीच पुलिस ने पहुँचकर देखा तो युवक पड़ोस में ही नहर के पानी में पड़ा था तथा कह रहा था कि ‘‘हमें बचा लो साहब हमने आत्महत्या की है।’’ 

शरीर का एक हिस्‍सा घिसटकर नहर तक पहुंचा

कुमार ने बताया कि युवक के नाभि के नीचे पृष्ठ भाग के पास से दो टुकड़े हो गए हैं और उसके शरीर का एक हिस्‍सा रेलवे लाइन से घिसट कर नहर के पानी में चला गया, जिससे उसका रक्तस्राव रुक गया। 

युवक का इलाज जारी

पुलिस ने युवक को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा है, जहां डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है।

(इनपुट- भाषा)

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत