1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, स्वतंत्र देव सिंह को मिली जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, स्वतंत्र देव सिंह को मिली जिम्मेदारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 16, 2019 03:34 pm IST,  Updated : Jul 16, 2019 03:57 pm IST

स्वतंत्र देव सिंह को तुरंत प्रभाव से पार्टी की राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से यह घोषणा की गई है

Swatantra Dev Singh appointed New BJP President for Uttar Pradesh- India TV Hindi
Swatantra Dev Singh appointed New BJP President for Uttar Pradesh

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लिए अपने अध्यक्ष को बदला है, पार्टी ने स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी है, स्वतंत्र देव सिंह को तुरंत प्रभाव से पार्टी की राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से यह घोषणा की गई है। स्वतंत्र देव सिंह से पहले महेंद्र नाथ पांडे उत्तर प्रदेश में भाजपा के अध्यक्ष थे। महेंद्र नाथ पांडे अब केंद्र में मंत्री बन चुके हैं और भाजपा की एक व्यक्ति एक पद की नीति के तहत उनकी जगह स्वतंत्र देव सिंह को पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हालांकि स्वतंत्र देव सिंह भी उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हैं।  

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र और मुंबई के लिए भी अपने अध्यक्ष बदले हैं, महाराष्ट्र में रावसाहेब पाटिल की जगह अब चंद्रकांत पाटिल को पार्टी अध्यक्ष बनाया गया है, रावसाहेब पाटिल अब कंद्रे  सरकार में मंत्री बन चुके हैं ऐसे में पार्टी ने महाराष्ट्र में अध्यक्ष बदला है। भारतीय जनता पार्टी ने मुंबई की कमान मंगल लोढ़ा को सौंपी गई है। महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में पार्टी ने बड़े स्तर पर संगठन में बदलाव किया है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत