1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी में फिर जानलेवा बनी शराब, तीन लोगों की मौत के बाद तीन पुलिसकर्मी निलंबित

यूपी में फिर जानलेवा बनी शराब, तीन लोगों की मौत के बाद तीन पुलिसकर्मी निलंबित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 18, 2020 02:35 pm IST,  Updated : Nov 18, 2020 02:35 pm IST

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद के शेखपुरा में मंगलवार को शराब सेवन से हुई मौत के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है ।

Liquor- India TV Hindi
Liquor Image Source : PTI

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद के शेखपुरा में मंगलवार को शराब सेवन से हुई मौत के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार खैरगढ़ के थानाध्यक्ष मुस्तकीम अली, एसआई विजेंद्र सिंह एवं कॉन्स्टेबल संजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 

गौरतलब है कि जिले के थाना खैरगढ़ के क्षेत्र शेखपुरा में मंगलवार को तीन व्यक्तियों की कथित शराब सेवन से मौत हो गयी थी । पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश कुमार ने मंगलवार को बताया था कि थाना खैरगढ़ के क्षेत्र शेखपुरा निवासी 30 वर्षीय नवी चंद एवं 32 वर्षीय संजय उर्फ संजू यादव आपस में रिश्ते में चाचा भतीजे लगते हैं। परिजनों के अनुसार इन दोनों ने सोमवार शाम को शराब पी थी और मंगलवार सुबह इनकी हालत बिगड़ी और बाद में इनकी मौत हो गयी थी। उन्होंने बताया कि परिजनों ने दिल का दौरा पड़ने से मौत की बात बताई थी। 

मंगलवार देर शाम एक अन्य व्यक्ति अवधेश उम्र 34 की भी मौत हो गयी थी। इसने भी शराब का सेवन किया था । जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने मंगलवार को कहा था कि मामले की जांच उप मंडलीय मजिस्ट्रेट द्वारा की जा रही है । इसके अलावा आबकारी विभाग से भी जांच करने को कहा गया है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत