1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. ठगों ने ग्रामीण को थमाई नकली नोटों की गड्डी, असली नोट लेकर हुए फरार

ठगों ने ग्रामीण को थमाई नकली नोटों की गड्डी, असली नोट लेकर हुए फरार

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 14, 2019 03:46 pm IST,  Updated : Nov 14, 2019 03:46 pm IST

नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाले एक व्यक्ति से दो ठगों ने एक लाख पांच हजार रुपये ठग लिए।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

नोएडा: नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाले एक व्यक्ति से दो ठगों ने एक लाख पांच हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित के मुताबिक वह बुधवार को होशियारपुर स्थित पीएनबी बैंक में पैसा जमा कराने गया था, जहां कुछ ठगों ने सम्मोहित करके उसे कागज की बनी नकली गड्डी पकड़ा दी और उसके रुपये लेकर भाग गए। थाना सेक्टर 49 के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि बरौला गांव में रहने वाले सत्येंद्र कुमार गुरुवार दोपहर को होशियारपुर गांव के पास सेक्टर 51 में स्थित पीएनबी बैंक में पैसा जमा कराने गए थे। 

उन्होंने बताया, “कुमार के मुताबिक वह एक लाख पांच हजार रुपये बैंक में जमा कराने के लिए लाइन में खड़े हो गए। उनके आगे पीछे दो अन्य युवक लाइन में खड़े थे।” थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के अनुसार दोनों ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया और सम्मोहित करके उसके पास रखे एक लाख पांच हजार रुपये ले लिए तथा नकली नोटों की गड्डी पकड़ा दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने इस मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत