1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. दिल्ली-नोएडा सीमा पर कलाबाजी दिखाने के दौरान पलटा ट्रैक्टर

दिल्ली-नोएडा सीमा पर कलाबाजी दिखाने के दौरान पलटा ट्रैक्टर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 27, 2021 01:39 pm IST,  Updated : Jan 27, 2021 01:39 pm IST

दिल्ली-नोएडा सीमा पर मंगलवार की सुबह कलाबाजी दिखाने के दौरान एक ट्रैक्टर पलट गया। इस ट्रैक्टर पर दो किसान सवार थे।

दिल्ली-नोएडा सीमा पर...- India TV Hindi
दिल्ली-नोएडा सीमा पर कलाबाजी दिखाने के दौरान पलटा ट्रैक्टर    Image Source : PTI

नोएडा । दिल्ली-नोएडा सीमा पर मंगलवार की सुबह कलाबाजी दिखाने के दौरान एक ट्रैक्टर पलट गया। इस ट्रैक्टर पर दो किसान सवार थे। कृषि कानूनों के विरोध में हजारों प्रदर्शनकारी यहां एकत्रित हुए हैं। चिल्ला बॉर्डर के पास सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर को गोल घुमाते हुए चालक उस पर से अपना निंयत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार दो व्यक्तियों को हल्की चोट लगी। भारतीय किसान यूनियन और तिरंगा झंडा लगे ट्रैक्टर के पलटते ही कई प्रदर्शनकारियों ने उसे उठाकर खड़ा कर दिया। 

दिल्ली-नोएडा सीमा पर मंगलवार की सुबह कलाबाजी दिखाने के दौरान एक ट्रैक्टर पलट गया। इस ट्रैक्टर पर दो किसान सवार थे। कृषि कानूनों के विरोध में हजारों प्रदर्शनकारी यहां एकत्रित हुए हैं। चिल्ला बॉर्डर के पास सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर को गोल घुमाते हुए चालक उस पर से अपना निंयत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार दो व्यक्तियों को हल्की चोट लगी। भारतीय किसान यूनियन और तिरंगा झंडा लगे ट्रैक्टर के पलटते ही कई प्रदर्शनकारियों ने उसे उठाकर खड़ा कर दिया। 

तलवार लेकर पुलिस पर टूटे हुडदंगी

दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों की ट्रैक्टर रैली को लेकर जिस तरह के बवाल की आशंका जाहिर की जा रही थी, वह आज सच साबित हुई। दिल्ली की सड़कों पर आज सुबह से ही किसानों का हुड़दंग शुरू हो गया। इस बीच जो चौंकाने वाली तस्वीर आई उसे देखकर हर किसी के रौंगटे खड़े हो गए। 

जब किसानों के ट्रैक्टर बैरिकेड्स तोड़कर दिल्ली में जबर्दस्ती घुस रहे थे, उसी वक्त घोड़ों पर सवार नीले कपड़ों में निहंग भी वहां पहुच गए। फिर क्या था एक निहंग ने अपनी तलवार बाहर निकाल ली और पुलिस पर टूट पड़ा। पहले एक पुलिसकर्मी पर हमला बोलने के बाद वह दूसरी ओर मुड़ा और एक दूसरे पुलिस कर्मी पर हमला करने लगा। पुलिसकर्मियों के पास बचाव के लिए लाठियां ही थीं। बाद में किसानों के कुछ वॉलेंटियर्स ने निहंग को रोका और उसे वापस ले गए। 

पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले 

कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान आज गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। कई स्थानों पर किसानों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को अपने ट्रैक्टरों के जरिए तोड़ दिया है। जिसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े हैं। दिल्ली पुलिस ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर पर किसानों को तय रास्ते से दूसरे रास्ते पर जाने पर रोका तो प्रदर्शनकारी अड़ गए, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। यहां कुछ किसान पुलिस के वाटर कैनन वाले वाहन पर चढ़ गए।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत