1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कोरोना संकट के बीच नोएडा से अच्छी खबर, दो वायरस पॉजिटिव हुए स्वस्थ, अस्पताल से मिली छुट्टी

कोरोना संकट के बीच नोएडा से अच्छी खबर, दो वायरस पॉजिटिव हुए स्वस्थ, अस्पताल से मिली छुट्टी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 31, 2020 11:58 am IST,  Updated : Mar 31, 2020 11:58 am IST

गौतमबुध नगर में कोरोना वायरस से संक्रमित दो लोगों को सोमवार रात अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दोनों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया।

Corona Virus Cases in Noida- India TV Hindi
Corona Virus Cases in Noida

नोएडा। गौतमबुध नगर में कोरोना वायरस से संक्रमित दो लोगों को सोमवार रात अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दोनों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया। ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल के निदेशक डाक्टर राकेश गुप्ता ने बताया कि दो लोगों को 19 तथा 20 मार्च को अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच में दोनों को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। स्थिति में सुधार को देखते हुए पहली बार 27 मार्च को इनका सैंपल लिया गया, जबकि दूसरी जांच रविवार को हुई। दोनों रिपोर्ट नेगेटिव आईं हैं। 

उन्होंने बताया कि दोनों बार रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद मरीजों को संक्रमण मुक्त मानते हुए उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि इन लोगों को अपने घर पर 14 दिन तक अलग रहने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती कुछ और मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है। उन्हें आशा है कि जल्द ही उनकी भी रिपोर्ट नेगेटिव आएगी। 

अब तक जिले में 5 मरीज उपचार के बाद ठीक हो कर घर जा चुके हैं। जिम्स अस्पताल में 18 संक्रमितों का इस समय उपचार चल रहा है। अस्पताल में सोमवार को 43 संदिग्ध मरीजों की जांच हुई, अब तक यहां पर कुल 470 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत