1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में कोरोना वायरस के 74 नए मामले सामने आए, कुल संख्या बढ़कर 1171 हुई

नोएडा में कोरोना वायरस के 74 नए मामले सामने आए, कुल संख्या बढ़कर 1171 हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 19, 2020 11:44 am IST,  Updated : Jun 19, 2020 11:44 am IST

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर यानी नोएडा में गुरुवार को कोरोना वायरस के चलते एक ही दिन में 6 लोगों की मौत हो गई। हालांकि इनमें से सभी लोगों की मौत कोराना से ही हुई है, यह पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Noida Coronavirus Updates, Coronavirus in Noida, Coronavirus Uttar Pradesh- India TV Hindi
नोएडा में गुरुवार को संक्रमण के 74 नए मामले सामने आए, जिससे कुल संक्रमित मरीजों की संख्या अब 1171 हो गई है। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर यानी नोएडा में गुरुवार को कोरोना वायरस के चलते एक ही दिन में 6 लोगों की मौत हो गई। हालांकि इनमें से सभी लोगों की मौत कोराना से ही हुई है, यह पुष्टि अभी नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग मौत के इन मामलों की जांच कर रहा है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि जिले में गुरुवार को संक्रमण के 74 नए मामले सामने आए, जिससे कुल संक्रमित मरीजों की संख्या अब 1171 हो गई है।

जेवर निवासी 87 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

दोहरे ने बताया कि जेवर निवासी 87 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई। उनका इलाज ग्रेटर नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। उन्हें कोरोना संक्रमण भी था। वहीं एक 26 वर्षीय युवक की भी मौत हुई है, जो नोएडा सेक्टर-73 का निवासी था और जांच में कोरोना संक्रमित भी पाया गया था। नोएडा सेक्टर-63 की निवासी एक 53 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यह महिला अन्य और बीमारी से भी ग्रसित थी। स्वास्थ्य विभाग अभी जांच कर रहा है कि इन्हें कोरोना संक्रमण था या नहीं। 

नोएडा में 2 मृतक क्रॉस नोटिफाइड
वहीं, दादरी निवासी एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की भी मृत्यु हो गई। स्वास्थ्य विभाग अभी मौत का कारण और कोरोना संक्रमण का पता लगा रहा है। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद के रहने वाले एक 51 वर्षीय बुजुर्ग जो की कोरोना संक्रमित थे, उनकी मौत हो गई। उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहीं दिल्ली के निवासी एक 69 वर्षीय बुजुर्ग की भी मौत हो गई। रेस्प्रेट्री सिस्टम फेल होने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई। इनका भी ग्रेटर नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। ये दोनों क्रोस नोटिफाइड हैं यानी कि इनको यहां के मृतकों में नहीं जोड़ा जाएगा।

अभी चल रहा है 551 मरीजों का इलाज
वहीं 15 जून को जिन दो लोगों की मौत हुई थी, उनकी जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण नहीं पाया गया है। जिले में संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या अब 16 हो चुकी है। अब तक 606 मरीज स्वस्थ हो कर अपने घर जा चुके हैं और 551 मरीजों का इलाज अभी जारी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत