1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उन्नाव: गरीब रथ एक्सप्रेस का इंजन गुजरते ही पटरी टूटी, बड़ा हादसा टला

उन्नाव: गरीब रथ एक्सप्रेस का इंजन गुजरते ही पटरी टूटी, बड़ा हादसा टला

 Reported By: IANS
 Published : Jun 12, 2018 11:07 pm IST,  Updated : Jun 12, 2018 11:07 pm IST

खास बात यह है कि ट्रेन के चालक को इस बात एहसास हो गया और उसने ट्रेन की रफ्तार काफी धीमी कर दी। चालक ने ट्रेन को धीरे-धीरे निकाल लिया...

representational image- India TV Hindi
representational image

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव में मगरवारा स्टेशन के पास मंगलवार को चालक की सूझबूझ से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। यहां गरीब रथ एक्सप्रेस का इंजन जैसे ही पटरी से गुजरा उसकी ग्लूटप्लेट टूट गई।

खास बात यह है कि ट्रेन के चालक को इस बात एहसास हो गया और उसने ट्रेन की रफ्तार काफी धीमी कर दी। चालक ने ट्रेन को धीरे-धीरे निकाल लिया। इसके बाद मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों की दी गई। सूचना मिलते ही आलाधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और तत्काल डाउन लाइन का संचालन बंद करा दिया गया।

बताया जा रहा है कि गरीब रथ एक्सप्रेस उन्नाव होते हुए जम्मू तवी जा रही थी। इसकी वजह से एक घंटे से डाउन लाइन का संचालन बंद किया गया है। वहीं गंगा घाट स्टेशन पर कई ट्रेनें रोकी गई हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत