1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उन्नाव रेप पीड़िता के ऐक्सिडेंट से पहले का CCTV फुटेज मिला, CBI बोली-गलत दिशा में था ट्रक

उन्नाव रेप पीड़िता के ऐक्सिडेंट से पहले का CCTV फुटेज मिला, CBI बोली-गलत दिशा में था ट्रक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 01, 2019 12:39 pm IST,  Updated : Aug 01, 2019 12:39 pm IST

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की रायबरेली में सड़क दुर्घटना से पहले का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें पीड़िता की कार दिख रही है। ये वीडियो एक टोल बूथ का है जहां से पीड़िता की कार गुजरी थी।

उन्नाव रेप पीड़िता के ऐक्सिडेंट से पहले का CCTV फुटेज मिला, CBI बोली-गलत दिशा में था ट्रक- India TV Hindi
उन्नाव रेप पीड़िता के ऐक्सिडेंट से पहले का CCTV फुटेज मिला, CBI बोली-गलत दिशा में था ट्रक

नई दिल्ली: उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की रायबरेली में सड़क दुर्घटना से पहले का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें पीड़िता की कार दिख रही है। ये वीडियो एक टोल बूथ का है जहां से पीड़िता की कार गुजरी थी। बताया जा रहा है कि ये वीडियो हादसे से करीब आधे घंटे पहले का है जिसमें पीड़िता की कार टोल पार करके रायबरेली जेल की तरफ जा रही है। इसी टोल के आगे बढ़ने पर हाईवे पर कार की टक्कर ट्रक से हो गई थी।

Related Stories

वहीं इस दुर्घटना की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम ने रायबरेली पहुंच कर जांच में पाया कि पीड़िता की कार से टकराने वाला ट्रक 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रहा था, वहीं स्विफ्ट डिजायर कार 100 किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा की रफ्तार से चल रही थी। दुर्घटना में पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई थी और पीड़िता तथा उसका वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होने के कारण टक्कर और ज्यादा जोरदार हुई और ट्रक का चेचिस तक टूट गया। सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा कि ट्रक गलत दिशा में पाया गया। उन्होंने कहा, "यह जानबूझ कर भी हो सकता है या हो सकता है कि भारी बारिश के कारण यह फिसल गया हो। हम अभी जांच कर रहे हैं।"

सीबीआई की 12 सदस्यीय टीम बुधवार को यहां पहुंची और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए तथा घटनास्थल के पास मौजूद दो दुकानदारों से बातचीत की। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राघवेंद्र वत्स की अगुआई में केंद्रीय जांच टीम ने घटना के बाद मौके पर पहुंचने वाली फॉरेंसिक टीम से भी पूछताछ की।

सूत्रों ने कहा कि सीबीआई अधिकारियों ने ट्रक ड्राइवर आशीष पाल और क्लीनर मोहन से भी पूछताछ की। आशीष पाल को अब फतेहपुर जेल भेज दिया गया है, वहीं मोहन को बांदा जेल भेजा गया है। ट्रक के मालिक से भी पूछताछ की गई।

सीबीआई ने सभी सबूत पुलिस और रविवार से दुर्घटना की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) से अपने कब्जे में ले लिए हैं। सीबीआई के सूत्रों ने कहा कि आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से भी एक या दो दिनों में पूछताछ की जा सकती है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत