1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP Board Result 2019 Results: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् 10वीं, 12वीं का रिजल्ट आज होगा जारी

UP Board Result 2019 Results: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् 10वीं, 12वीं का रिजल्ट आज होगा जारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 27, 2019 12:00 am IST,  Updated : Apr 27, 2019 10:45 am IST

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2019 लाइव अपडेट: उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10, और कक्षा 12 का रिजल्ट आज दोपहर 12.30 बजे घोषित करेगा

UP Board Result 2019 Results- India TV Hindi
UP Board Result 2019 Results

UP board result 2019 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) आज 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षा के नतीजे दोपहर 12:30 बजे जारी कर देगा। बड़ी संख्या में छात्र बेसब्री से इस परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे है। छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट www.upmsp.edu.in, www.upresults.nic.in, https://results.gov.in/nicresults/index.aspx, https://upmspresults.up.nic.in/, https://www.indiaresults.com/select-stat... पर जाकर चेक कर सकते हैं। यूपी बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट चेक एसएमएस के द्वारा भी मिल जाएगा। 

री-इवेल्युएशन कराने का यह है तरीका

इसके अलावा अगर उम्मीदवारों को परीक्षा का री इवेल्युएशन करना है तो 500 रुपए का भुगतान करके उसे कराया जा सकेगा। UPMSP ने पिछले साल यानि 2018 में 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल 2018 को जारी किया था। UPMSP के मुताबिक 10वीं की परीक्षा में इस बार कुल 58,06,922 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थें। 10वीं की परीक्षा 7 फरवरी से 28 फरवरी के बीच 8,354 सेंटरों पर आयोजित की गई थी।

कुल 3.20 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का किया गया मूल्यांकन
आपको बता दें कि यूपी बोर्ड ने 28 फरवरी से 10वीं और 2 मार्च से 12वीं कक्षा की परीक्षा शुरू की थी। इन परीक्षाओं के बाद कुल 3.20 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओँ का मूल्यांकन किया गया है इसमें 1.90 करोड़ दसवीं और 1.30 करोड़ 12वीं कक्षा की आंसरशीट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी बोर्ड के 79,064 टीचर्स को 10वीं कक्षा और 45,732 टीचर्स को 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए नियुक्त किया गया था। बता दें कि आंसर शीट का मूल्यांकन करने की अंतिम तारीख 23 मार्च 2019 थी लेकिन इसे बढ़ाकर सोमवार 25 मार्च कर दिया गया था। 25 मार्च तक सभी आंसर शीट का मूल्यांकन हो गया था।

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज की तरफ से 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर दी गई जानकारी को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत