1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी पुलिस बीच चौराहे तान सकती है आपके ऊपर बंदूक, यकीन न हो तो देखिए वीडियो

यूपी पुलिस बीच चौराहे तान सकती है आपके ऊपर बंदूक, यकीन न हो तो देखिए वीडियो

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 24, 2019 05:41 pm IST,  Updated : Jun 24, 2019 05:41 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में यूपी पुलिस के सिपाही मोटरसाईकिल सवारों को चारों तरफ से न सिर्फ घेर रहे हैं, बल्कि उनपर बंदूक भी ताने हुए हैं और उनपर कुछ मोटर साईकिल सवारों की तलाशी ले रहे हैं। 

up police- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यूपी पुलिस का वीडियो Image Source : ANI

बदायूं। वैसे तो उत्तर प्रदेश पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए है, लेकिन अगर आने वाले दिनों में अगर यूपी पुलिस के सिपाही किसी चौराहे या सुनसान जगह पर आपको चारों तरफ से घेरकर आपके ऊपर बंदूक तान दें तो चौकिएगा मत। दरअसल यूपी पुलिस का एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो यूपी के बदायूं का है। वीडियो में यूपी पुलिस के सिपाही मोटरसाईकिल सवारों को चारों तरफ से न सिर्फ घेर रहे हैं, बल्कि उनपर बंदूक भी ताने हुए हैं, जबकि कुछ  सिपाही मोटरसाईकिल सवारों की तलाशी ले रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

अब इस मसले पर बदायूं के अशोक त्रिपाठी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, “यहां पहले ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जब आपराधिक मानसिकता के लोगों ने वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग की। जिस वजह से हमें नुकसान का सामना करना पड़ा है, इसीलिए हमने इस तकनीक का इस्तेमाल किया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत