1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP election 2017: कटियार ने कहा राम मंदिर का विरोध करने वाले अराजक तत्व

UP election 2017: कटियार ने कहा राम मंदिर का विरोध करने वाले अराजक तत्व

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 06, 2017 11:38 am IST,  Updated : Feb 06, 2017 11:38 am IST

उत्तर प्रदेश विधान सभा के लिए पहले दौर का मतदान अब कुछ ही दिन में होने वाला है और अब सांप्रदायिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील इस राज्य में राजनीतिक दल ऐसे मुद्दे फिर उछालने लगे

Vinay Katiyra- India TV Hindi
Vinay Katiyra

उत्तर प्रदेश विधान सभा के लिए पहले दौर का मतदान अब कुछ ही दिन में होने वाला है और अब सांप्रदायिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील इस राज्य में राजनीतिक दल ऐसे मुद्दे फिर उछालने लगे हैं जिससे वोटों का ध्रुविकरण हो सके। इसी सिलसिले में बीजेपी के विनय कटियार ने एक बार फिर राम मंदिर का मुद्दा उठा दिया है।

विनय कटियार ने कहा है कि जो लो राम मंदिर नहीं चाहते वे दरअसल अराजक तत्व हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा।

अयोध्या के पास फैजाबाद में एक चुनावी सभा के दौरान कटियार ने कहा कि जैसे बाबरी ढांचे को गिराया गया ठीक उसी तरह ये सरकार मंदिर का निर्माण कराएगी। उन्होंने कहा कि ये तभी मुमकिन होगा जब आप वोट देकर बीजेपी को सत्ता दिलाएंगे।

कटियार ने चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर तंज करते हुए कहा कि राहुल गांधी बुझा हुआ दीपक हैं।

बीजेपी ने यूपी चुनाव में मुजफ्फनगर, कैराना जैसे मुद्दों को भी हवा दी है ताकि वोटरों को गोलबंद किया जा सके। राम मंदिर के अलावा तीन तलाक के मुद्दे को बीजेपी के छोटे-बड़े नेता अलग-अलग ढंग से उठाते रहे हैं। रविवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि चुनाव के बाद सरकार तलाक पर कोई बड़ा फ़ैसला कर सकती है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत