1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP election: अखिलेश यादव 1 मार्च को 2 जिलों में 7 चुनावी सभाएं करेंगे

UP election: अखिलेश यादव 1 मार्च को 2 जिलों में 7 चुनावी सभाएं करेंगे

 Written By: IANS
 Published : Feb 28, 2017 10:41 pm IST,  Updated : Feb 28, 2017 10:41 pm IST

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक मार्च को जनपद देवरिया एवं मऊ की चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। देवरिया में उनकी पांच और मऊ में दो सभाएं होंगी।

Akhilesh yadav- India TV Hindi
Akhilesh yadav Image Source : PTI

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक मार्च को जनपद देवरिया एवं मऊ की चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। देवरिया में उनकी पांच और मऊ में दो सभाएं होंगी। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया, "मुख्यमंत्री अखिलेश जनपद देवरिया में 11:20 बजे पूर्वाह्न रेलवे कंपाउंड, भटनी बाजार में विधानसभा क्षेत्र रामपुर कारखाना क्षेत्र से प्रत्याशी गजाला लारी, 12:15 बजे आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, पथरदेवा में विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा से प्रत्याशी शाकिर अली और एक बजे बाबा राघव दास इंटर कॉलेज, भाटपार रानी में विधानसभा क्षेत्र भाटपार रानी से प्रत्याशी आशुतोष उपाध्याय के समर्थन में चुनावी सभा करेंगे।"

उन्होंने बताया कि अपराह्न 1:30 बजे बापू इंटर कॉलेज सलेमपुर, देवरिया में विधानसभा क्षेत्र सलेमपुर से प्रत्याशी विजयलक्ष्मी और 2:30 बजे अभयानंद शिक्षण संस्थान भलुहनी, जिला देवरिया में बरहज विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी पी.डी.तिवारी के लिए अखिलेश यादव जनसभा करेंगे। 

इसके बाद मुख्यमंत्री मऊ जनपद में 3:30 बजे माउर बोझ का मैदान घोसी में घोसी/मधुबन के प्रत्याशियों सुधाकर सिंह और अमरेश पांडेय के लिए एक संयुक्त सभा को संबोधित करेंगे।अखिलेश शाम 4:15 बजे सोनी धापा के मैदान में मऊ और मोहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशियों क्रमश: अल्ताफ अंसारी तथा बैजनाथ पासवान के लिए चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत