1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP Election : पांचवें चरण के प्रचार का शोर थमा, 27 फरवरी को होगी वोटिंग

UP Election : पांचवें चरण के प्रचार का शोर थमा, 27 फरवरी को होगी वोटिंग

 Written By: IANS
 Published : Feb 25, 2017 09:22 pm IST,  Updated : Feb 25, 2017 09:22 pm IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण का चुनाव प्रचार शनिवार शाम पांच बजे थम गया। इस चरण में 27 फरवरी को प्रदेश के 11 जिलों की 51 सीटों पर मतदान होगा।

Kalraj Mishra- India TV Hindi
Kalraj Mishra Image Source : PTI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण का चुनाव प्रचार शनिवार शाम पांच बजे थम गया। इस चरण में 27 फरवरी को प्रदेश के 11 जिलों की 51 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी में भी मतदान होगा। राज्य निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पांचवें चरण में बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बलरामपुर, गोंडा, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, संतकबीरनगर, अमेठी और सुलतानपुर जिलों में मतदान होगा।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

इसी चरण में बलरामपुर जिले की तुलसीपुर, गैनसारी, उतरौला, बलरामपुर तथा गोंडा जिले की मेहनौन, गोंडा, कटरा बाजार, कर्नलगंज, तरबगंज, मनकापुर, गौरा विधानसभा सीट पर मतदान होगा।उन्होंने बताया कि फैजाबाद की रुदौली, मिल्कीपुर, बीकापुर, अयोध्या, गोसाईंगज और अंबेडकरनगर जिले की कटेहरी, टांडा जलालपुर, अकबरपुर, बहराइच जिले की बालहा, नानपारा, मटेरा, मेहसी, बहराइच, पयागपुर, कैसरगंज विधानसभा सीटों पर भी इसी चरण में मतदान होगा।

श्रावस्ती जिले की श्रावस्ती, तुलसीपुर, सिद्धार्थनगर जिले की शोहरतगढ़, कपिलवस्तु, बांसी, इटवा, डुमरियागंज, बस्ती जिले की हरैया, कप्तानगंज, रुधौली, बस्ती सदर, महादेवा विधानसभा सीट पर मतदान होगा।संतकबीर नगर जिले की मेहदावल, खलीलाबाद, धनघटा, अमेठी जिले की जगदीशपुर, गौरीगंज, अमेठी, तिलोई विधानसभा सीटों पर भी वोट डाले जाएंगे। सुलतानपुर जिले की इसौली, सुलतानपुर, सदर, लंबुआ, कादीपुर विधानसभा सीट पर मतदान होगा।

उल्लेखनीय है कि पांचवें चरण में 52 सीटों पर मतदान होना था, लेकिन अंबेडकर नगर जिले में सपा उम्मीदवार चंद्रशेखर कनौजिया के निधन की वजह से अलापुर सीट पर चुनाव स्थगित हो गया है। अब यहां मतदान नौ मार्च को होगा। प्रचार के अंतिम दिन भी समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन, बहुजन समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी सहित अन्य दलों की रैलियां हुईं। पांचवें चरण में 96 लाख महिलाओं सहित करीब एक करोड़ 84 लाख मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत