1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 'अखिलेश चुनाव बाद पापियों को नहीं बचा पाएंगे'

'अखिलेश चुनाव बाद पापियों को नहीं बचा पाएंगे'

 Written By: IANS
 Published : Feb 10, 2017 02:45 pm IST,  Updated : Feb 10, 2017 02:45 pm IST

बिजनौर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में प्रचार करने शुक्रवार को यहां पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तीखे हमले किए। मोदी ने शुक्रवार को

Narendra Modi- India TV Hindi
Narendra Modi

बिजनौर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में प्रचार करने शुक्रवार को यहां पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तीखे हमले किए। मोदी ने शुक्रवार को कहा कि 11 मार्च के परिणाम के बाद मुख्यमंत्री पापियों को बचा नहीं पाएंगे।

प्रधानमंत्री ने यहां विजय शंखनाद रैली में कहा कि देश में ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी सरकार ने कानून का दुरुपयोग कर विरोधी पार्टियों के कार्यकर्ताओं को जेलों में ठूंस दिया।

उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री अखिलेश ने अपनी पार्टी और पुलिसकर्मियों को एक वर्ष पहले ही यह संदेश दिया था कि ऐसे लोगों की सूची तैयार करें, जो चुनाव में सपा का विरोध करने की ताकत रखते हों। पिछले एक वर्ष में कोई विधानसभा क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई न हुई हो। उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेलों में भेज दिया गया।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि उप्र में 11 मार्च को चुनाव के नतीजे आने के बाद अखिलेश सरकार का सारा काला चिट्ठा खोल दिया जाएगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत