1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP Election 2017: आज गाजियाबाद में होंगे मोदी-राहुल आमने-सामने

UP Election 2017: आज गाजियाबाद में होंगे मोदी-राहुल आमने-सामने

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 08, 2017 08:32 am IST,  Updated : Feb 08, 2017 08:32 am IST

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज गाजियाबाद में सभा को संबोधित करेंगे। यहां कमला नेहरू नगर में केंद्रीय विद्यालय के सामने मैदान में

Modi-Rahul- India TV Hindi
Modi-Rahul

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज गाजियाबाद में सभा को संबोधित करेंगे। यहां कमला नेहरू नगर में केंद्रीय विद्यालय के सामने मैदान में होने वाली इस रैली की तैयारियां पार्टी की ओर से पूरी कर ली गई हैं। राहुल गांधी मुरादनगर में रैली करेंगे। दोनों ही सभाओं में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरे मेरठ जोन की पुलिस लगी हुई है।

पार्टी ने इसे 'विजय शंखनाद रैली' का नाम दिया है। पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने बताया कि रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिहाज से यह एक ऐतिहासिक रैली होगी। इस रैली में केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति राज्यमंत्री महेश शर्मा, विदेश राज्यमंत्री वी.के. सिंह भी मौजूद रहेंगे।

उप्र विधानसभा चुनाव में मोदी ताबड़तोड़ जनसभाएं करने जा रहे हैं। बुधवार को गाजियाबाद में जनसभा के बाद वह 10 फरवरी को बिजनौर और 11 फरवरी को बदायूं में जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद मोदी 20 फरवरी को कौशांबी में, 25 फरवरी को अमेठी में, तीन मार्च को वाराणसी में, चार मार्च को मिर्जापुर में और पांच मार्च को जौनपुर में चुनावी जनसभा करेंगे।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत