1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी: मथुरा में उपले पाथने गई नाबालिग लड़की से गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार

यूपी: मथुरा में उपले पाथने गई नाबालिग लड़की से गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 04, 2018 07:07 pm IST,  Updated : Jan 04, 2018 07:07 pm IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बुधवार को खेत पर उपले पाथने गई एक नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही युवकों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया...

Representational Image | PTI Photo- India TV Hindi
Representational Image | PTI Photo

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बुधवार को खेत पर उपले पाथने गई एक नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही युवकों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की को गांव के ही तीन युवक उसे जबर्दस्ती उठा ले गए और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है और उसके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना शेरगढ़ में पीड़िता के पिता द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को उसकी बेटी गांव के पास खेत में उपले पाथने गई थी। वहां गांव का ही युवक लाखन एवं उसके दो साथी उसे वहां से उठा ले गए। उन लोगों ने इसके बाद लड़की के साथ बलात्कार किया। लड़की को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मामला साफ हो सकेगा।

उन्होंने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि लड़की ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। लेकिन उनकी पकड़ थोड़ी धीमी होने पर लड़की के चीखने की आवाज उसके चाचा ने सुन ली। उसने उन तीनों का पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। बच्ची ने उनमें से लाखन नाम के व्यक्ति को पहचान लिया जिसे गुरुवार सुबह पुलिस ने दबोच लिया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत