1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी के गाजीपुर में एक तरफा प्यार में सिरफिरे प्रेमी ने की छात्रा की हत्या, गिरफ्तार

यूपी के गाजीपुर में एक तरफा प्यार में सिरफिरे प्रेमी ने की छात्रा की हत्या, गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 25, 2017 11:00 pm IST,  Updated : Nov 25, 2017 11:00 pm IST

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के बहुअरा गांव में एक तरफा प्यार में सिरफिरे प्रेमी ने कक्षा 11 की छात्रा की चाकू से गोद कर हत्या कर दी और फरार हो गया।

Murder- India TV Hindi
Murder

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के बहुअरा गांव में एक तरफा प्यार में सिरफिरे प्रेमी ने कक्षा 11 की छात्रा की चाकू से गोद कर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस के मुताबिक, बहुआरा गांव निवासी अनिल राम की बेटी अर्चना कुमारी (16) गांव के ही एक निजी स्कूल में 11वीं की छात्रा थी। रोजाना की तरह शुक्रवार शाम वह अपनी तीन सहेलियों के साथ स्कूल से लौट रही थी। 

इसी दौरान गांव के ही रंजीत रावत ने उसका हाथ पकड़ा और खींचते हुए जबरन एक मकान के अंदर ले गया। इससे पहले कि सहेलियों के शोर मचाने पर लोग जुटते रंजीत ने अर्चना के पेट में चाकू से कई वार कर दिए और फरार हो गया।

क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही आरोपी युवक रंजीत रावत को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। मृतका के पिता अनिल ने बताया, "आरोपी युवक लगभग छह महीने से अर्चना को परेशान कर रहा था, जिसकी सूचना लड़की के पिता ने लड़के के परिवार को दी थी, लेकिन लड़के के परिवार ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया, जिसका नतीजा आज लड़की को अपनी जान गवा कर देनी पड़ी।"

पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने शनिवार को बताया, "गिरफ्तार युवक ने बताया कि वह छात्रा से प्यार करता था, लेकिन छात्रा दूसरे से बात करने लगी। इसी कारण उसे गुस्सा आया और उसने लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी।"

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत