1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. चारा घोटाले में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद को सजा सुनाने वाले जज के घर लूटपाट

चारा घोटाले में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद को सजा सुनाने वाले जज के घर लूटपाट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 21, 2018 05:21 pm IST,  Updated : Jun 21, 2018 05:26 pm IST

चारा घोटाले में राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद को सजा सुनाने वाले रांची सीबीआई कोर्ट के स्पेशल जज शिवपाल सिंह के उत्तर प्रदेश के जालौन स्थित घर में पिछली रात अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट की है।

UP Jalaun: CBI judge shivpal singh's house robed last night- India TV Hindi
UP Jalaun: CBI judge shivpal singh's house robed last night Image Source : ANI

जालौन: चारा घोटाले में राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद को सजा सुनाने वाले रांची सीबीआई कोर्ट के स्पेशल जज शिवपाल सिंह के उत्तर प्रदेश के जालौन स्थित घर में पिछली रात अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट की है। शिवपाल सिंह के भाई सुरेंद्र ने पुलिस के इस घटना की जानकारी दी। सुरेंद्र के मुताबिक सुबह में घर की कुंडी टूटी हुई मिल जिससे उन्हें घर में लूटपाट का शक हुआ। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो घर से 60 हजार रुपये और 1.5 से 2 लाख के गहने गायब थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आपको बता दें कि शिवपाल सिंह रांची सीबीआई स्पेशल कोर्ट के जज हैं। परिजनों की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर लुटेरों ने उनके घर को निशाना बनाया। जस्टिस शिवपाल सिंह ने चारा घोटाले केस में राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद को सजा सुनाई थी। लालू पर अपने फैसले को लेकर जस्टिस शिवपाल सिंह चर्चा में आए थे।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत