1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: मीट का इंतजाम नहीं था, बिना खाना खाये लौट गयी बारात

UP: मीट का इंतजाम नहीं था, बिना खाना खाये लौट गयी बारात

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 08, 2017 06:02 pm IST,  Updated : Apr 08, 2017 06:03 pm IST

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक बारात बिना भोजन किये लौट गयी क्योंकि वधू पक्ष वाले भोजन में मांसाहार का इंतजाम नहीं कर पाये थे। भोजीपुरा थानाक्षेत्र के एक गांव में कल हामिद अली अंसारी की बेटी की शादी थी। तमाम

nikah- India TV Hindi
nikah

बरेली (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक बारात बिना भोजन किये लौट गयी क्योंकि वधू पक्ष वाले भोजन में मांसाहार का इंतजाम नहीं कर पाये थे।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

भोजीपुरा थानाक्षेत्र के एक गांव में कल हामिद अली अंसारी की बेटी की शादी थी। तमाम कोशिशों के बावजूद वह शादी की दावत में मांसाहार का इंतजाम नहीं कर सके। हालांकि उन्होंने मटर पनीर, दाल मखनी, मशरूम के अलावा कई तरह की सब्जियों और मिठाई का इंतजाम किया था, लेकिन बारातियों ने शाकाहारी भोजन करने से इनकार कर दिया और बिना खाये वापस लौट गये। कुछ बरातियों ने नाराजगी भी जतायी।

ये भी पढ़ें

बरेली और उसके आसपास के शहरों में अवैध बूचड़खानों में तालाबंदी के कारण सैकड़ों की संख्या में मांस की दुकानें बंद हैं। शहर में मीट के दाम चार गुना से ज्यादा बढ गए हैं। इस कारण तमाम प्रयासों के बावजूद वधू पक्ष मांसाहार का इंतजाम नहीं कर सका।

इस बीच नगर निगम ने मीट दुकान लाइसेंस नवीनीकरण के आवेदनों की जांच शुरू कर दी है। अवकाश के दिनों में भी नगर आयु शीलधर यादव ने दफ्तर में मीटिंग की। उन्होंने जिलाधिकारी के निर्देशानुसार नवीनीकृत लाइसेंस की रिपोर्ट तय समय पर देने को कहा।

उधर पुलिस द्वारा प्रमाण पत्र देने में देर करने पर मीट विक्रेताओं ने बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार से शिकायत की। कुमार ने तत्काल प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश दिये हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत