1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP नगर निगम चुनाव 2017: कल सुबह यहां देखें चुनावी रुझान, जानें कैसा रहा परिणाम

UP नगर निगम चुनाव 2017: कल सुबह यहां देखें चुनावी रुझान, जानें कैसा रहा परिणाम

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 30, 2017 09:38 pm IST,  Updated : Nov 30, 2017 11:49 pm IST

उत्तर प्रदेश नगर निगम चुनाव के वोटों की काउंटिंग का काम एक दिसंबर सुबह आठ बजे से शुरू होगा और रिजल्ट भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे।

Voting- India TV Hindi
Voting

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश नगर निगम चुनाव के वोटों की काउंटिंग का काम एक दिसंबर सुबह आठ बजे से शुरू होगा और रिजल्ट भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे। 26 जिलों के 233 नगर निगम में महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 4,299 वार्डों में पार्षद और सभासद प्रत्याशियों के नतीजे आएंगे। 

इंडिया टीवी सुबह से अपने चैनल पर निकाय चुनावों की जानकारी से आपको अपडेट रखेगा। इसके साथ ही इंडिया टीवी की हिंदी वेबसाइट https://www.indiatv.in/ और अंग्रेजी वेबसाइट https://www.indiatvnews.com/ पर भी आप इन नतीजों से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

​तीन चरणों में हुई वोटिंग का प्रतिशत औसतन 52.5 रहा। यह 2012 के चुनाव के 46.2 से करीब छह प्रतिशत ज्यादा है। नगर निकाय चुनाव में मतदान को लेकर सबसे ज्यादा उदासीनता शहरों में देखने को मिली। सबसे कम मतदान नगर निगमों में हुआ, वहीं नगर पंचायतों में अच्छा उत्साह देखने को मिला।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत