1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP : 'एंटी रोमियो' अभियान में 7 लाख से अधिक लोगों से पूछताछ

UP : 'एंटी रोमियो' अभियान में 7 लाख से अधिक लोगों से पूछताछ

 Written By: IANS
 Published : May 30, 2017 08:49 pm IST,  Updated : May 30, 2017 08:49 pm IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मनचलों के खिलाफ चलाए गए 'एंटी रोमियो' अभियान में प्रदेश भर में कुल दो लाख से अधिक स्थलों पर सात लाख 42 हजार से अधिक व्यक्तियों की चेकिंग की गई।

Anti romeo- India TV Hindi
Anti romeo

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मनचलों के खिलाफ चलाए गए 'एंटी रोमियो' अभियान में प्रदेश भर में कुल दो लाख से अधिक स्थलों पर सात लाख 42 हजार से अधिक व्यक्तियों की चेकिंग की गई। इस अभियान में 538 मुकदमे दर्ज हुए। 1264 लड़कों को वैधानिक चेतावनी देकर छोड़ने का दावा प्रदेश सरकार ने किया है। यह आंकड़ा गत 22 मार्च से 28 मई के बीच का है। 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेशभर में एंटी रोमियो स्क्वाड ने सार्वजनिक स्थलों, चौराहों, मार्केट, मॉल, स्कूल, बस स्टेशनों एवं रेलवे स्टेशनों के बाहर और पार्को में अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल दो लाख से अधिक स्थलों पर सात लाख 42 हजार से अधिक व्यक्तियों की चेकिंग की गई। इस अवधि में तीन लाख 38 हजार से अधिक व्यक्तियों को पुलिस द्वारा दोबारा गलती न करने के लिए सचेत किया गया। इसके अलावा पुलिस द्वारा इस संबंध में कुल 538 अभियोग पंजीकृत कर 1264 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई भी की गई।

इस अभियान में राह चलती बालिकाओं एवं महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सादे कपड़ों में महिला कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई गई ताकि शोहदों द्वारा आपत्तिजनक हरकत करने के संबंध में सही सूचना मिल सके।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत