1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा का परिणाम थोड़ी देर में

उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा का परिणाम थोड़ी देर में

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 04, 2018 06:29 pm IST,  Updated : Dec 04, 2018 06:29 pm IST

जिन उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा में चयन होगा उनको शारिरिक परीक्षा और दस्तावेजों की जांच के लिए 5-18 दिसंबर के बीच संबधित केंद्रों पर उपस्थित होना पड़ेगा

UP Police direct recruitment result 2018- India TV Hindi
UP Police direct recruitment result 2018

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) लखनऊ की तरफ से कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा परिणाम थोड़ी देर में घोषित हो जाएगा। सोमवार को ही UPPRPB की तरफ से मंगलवार को परिणाम घोषित किए जाने के बारे में जानकारी दी गई है। अगर आपने या आपके किसी करीबी ने भी यह परीक्षा दी हुई तो थोड़ी देर बार https://uppbpb.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर परिणाम की जांच कर सकते हैं।

जिन उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा में चयन होगा उनको शारिरिक परीक्षा और दस्तावेजों की जांच के लिए 5-18 दिसंबर के बीच संबधित केंद्रों पर उपस्थित होना पड़ेगा। जिन केंद्रों पर परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को पहुंचना है वह हैं कानपुर सिटी, झांसी, गोरखपुर, बस्ती, गौंडा, लखनऊ, अयोध्या, आगरा, अलीगढ़, बरेली, मोरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, वाराणसी, आजमगढ़, मिर्जापुर, प्रायगराज और बांदा

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत