1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कासगंज हिंसा के आरोपियों के ठिकानों पर दबिश, दरवाजा तोड़कर घर में घुसी पुलिस

कासगंज हिंसा के आरोपियों के ठिकानों पर दबिश, दरवाजा तोड़कर घर में घुसी पुलिस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 30, 2018 05:18 pm IST,  Updated : Jan 30, 2018 05:18 pm IST

पुलिस ने अभी तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है...

kasganj violence- India TV Hindi
kasganj violence

कासगंज: यूपी पुलिस ने आज कासगंज हिंसा आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस दरवाजे तोड़कर आरोपियों के घरों में घुसी। बता दें कि पुलिस ने अभी तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस पर कासगंज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और अन्य हिंदू संगठन बाइक से 'तिरंगा यात्रा' निकालते हुए जब मुस्लिम बहुल इलाके 'हुल्का क्षेत्र' से निकले तो कुछ युवकों ने यात्रा में शामिल मोटरसाइकिल सवारों पर पत्थर मारने शुरू कर दिए थे। इसके बाद मोटरसाइकिल सवारों ने भी जवाबी हमला करते हुए पत्थर मारना शुरू कर दिया था।

इसके बाद वहां अचानक गोलीबारी होने लगी। दो लोगों को गोली लगी। इनमें से एक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इस घटना के बाद से शहर में रह-रहकर हिंसक वारदात हुईं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत