1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कमलेश तिवारी हत्याकांड: लखीमपुर खीरी से एक और आरोपी गिरफ्तार, हत्‍यारों की मदद करने का शक

कमलेश तिवारी हत्याकांड: लखीमपुर खीरी से एक और आरोपी गिरफ्तार, हत्‍यारों की मदद करने का शक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 23, 2019 01:19 pm IST,  Updated : Oct 23, 2019 01:19 pm IST

कमलेश तिवारी की हत्या की जांच कर रही यूपी एसटीएफ की टीम ने आज लखीमपुर खीरी से एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

Kamlesh Tiwari Murder Case- India TV Hindi
Kamlesh Tiwari Murder Case

उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले हफ्ते हुए हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्‍या की जांच कर रही यूपी एसटीएफ की टीम ने आज लखीमपुर खीरी से एक शख्‍स को गिरफ्तार किया है। यूपी एसटीएफ ने लखीमपुर खीरी के पलिया स्थित रंगरेजान मोहल्‍ले से आसिफ नाम के युवके को हिरासत में लिया है। इसके अलावा पीलीभीत से फिरोज नाम के एक शख्स को भी हिरासत में लेकर यूपी पुलिस पूछताछ कर रही है। 

पुलिस को शक है कि आसिफ ने कमलेश तिवारी की हत्‍या में शामिल लोगों की मदद की थी। फिलहाल एसटीएफ की टीम आसिफ से पूछताछ कर रही है। एसटीएफ से जुड़े सूत्रों के मुताबिक 20 अक्‍टूबर को दोनों प्रमुख आरोपी अशफाक और मोइनुद्दीन पलिया पहुंचे थे। इससे पहले कल शाम गुजरात पुलिस ने राजस्‍थान बॉर्डर के पास से तिवारी की हत्‍या के दो मुख्‍य आ‍रोपियों अशफाक और मोइनुद्दीन को गिरफ्तार किया था। वहीं इसी मामले में पुलिस नागपुर और अहमदाबाद से भी संदिग्‍धों को हिरासत में ले चुकी है। 

इस बीच लखनऊ की पुलिस टीम अहमदाबाद के एटीएस ऑफिस पहुंच चुकी है। इसमें सीओ क्राइम दीपक सिंह, एसएचओ नाका सुजीत दुबे शामिल हैं। यहां पर ये अधिकारी पकड़े गए दोनों हत्यारोपी अशफाक और मोइनुद्दीन से करेंगे पूछताछ और ट्रांजिट रिमांड पर लेकर इन्‍हें लखनऊ ले जाएंगे। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत