1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. रायबरेली जेल में गोरखधंधा: शराब के बाद गुलाब जामुन की पार्टी, जेल में होटल का खाना कैसे पहुंचा?

रायबरेली जेल में गोरखधंधा: शराब के बाद गुलाब जामुन की पार्टी, जेल में होटल का खाना कैसे पहुंचा?

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 27, 2018 11:57 pm IST,  Updated : Nov 27, 2018 11:57 pm IST

रायबरेली की जेल का एक और वीडियो आया है। कल रायबरेली जेल में कैदियों की पार्टी का वीडियो इंडिया टीवी पर दिखाए जाने के बाद जेल के छह अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया। 

UP jail video- India TV Hindi
UP jail video

नई दिल्ली: रायबरेली की जेल का एक और वीडियो आया है। कल रायबरेली जेल में कैदियों की पार्टी का वीडियो इंडिया टीवी पर दिखाए जाने के बाद जेल के छह अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया। वीडियो बनाने वाले कैदियों को दूसरी जेलों में ट्रांसफर कर दिया गया। जेल में हथियार...चिकन.. शराब...और मोबाइल कैसे पहुंचे....इसकी जांच चल रही है। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि कैदियों ने जेल के अंदर कई वीडियो शूट कर लिए थे। कल के वीडियो में जो कैदी जेल चिकिन पार्टी कर रहे थे, कारतूस और रिवाल्वर दिखाकर लोगों को धमका रहे थे.।

आज के वीडियो में वही अपराधी जेल सुधारक की भूमिका में नजर आए। ऐसा लगता है कि ये वीडियो इन्ही अपराधियों ने खुद शूट करके लोगों को डराने के लिए या फिर कुछ अफसरों से हिसाब बराबर करने की नियत से जारी किया है। रायबरेली जेल का जो वीडियो आज जारी हुआ उसमें हत्या...लूट और सुपारी किलिंग जैसे संगीन जुर्मों के आरोपी  जेल सुधार की बात कह रहे हैं। जेल में कैदियों को खराब खाना देने का इल्जाम लगा रहे हैं।

कॉन्ट्रैक्ट किलिंग और लूट के छह से ज्यादा केसेज के आरोपी अंशु दीक्षित और उसके साथियों ने वीडियो के जरिए दिखाया कि जेल में गैरकानूनी होटल चल रहा है। कैदियों ने दिखाया कि जेल के अफसरों की मिलीभगत से रायबरेली जेल में होटल चलता है। इसमें ऑर्डर पर चिकिन, आलू पराठा, मटर पनीर, दाल फ्राई, सलाद और स्वीट डिश सबकुछ  मिलता है। हर चीज का रेट फिक्स है। जो कैदी जितना पैसा देता है उसे उसके हिसाब से उसकी बैरक में जेल के होटल से खाना पहुंच जाता है। इन कैदियों का दावा है कि जेल का खाना इतना खराब होता है कि कैदी मजबूरी में जेल के होटल का खाना ही खरीदते हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत