1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी के एडीजी आनंद कुमार का बड़ा बयान, 'आंदोलन के बहाने हिंसा के लिए उकसाया'

यूपी के एडीजी आनंद कुमार का बड़ा बयान, 'आंदोलन के बहाने हिंसा के लिए उकसाया'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 03, 2018 11:56 pm IST,  Updated : Apr 03, 2018 11:56 pm IST

एडीजी ने बताया कि उन्हें खबर मिली है कि कुछ लोगों ने हिंसा करवाने के लिए एक रात पहले शराब बांटी थी। एडीजी ने कहा कि वो इसकी जांच करवा रहे हैं।

UP ADG Anad kumar- India TV Hindi
UP ADG Anad kumar Image Source : INDAITV

नई दिल्ली: यूपी के एडीजी आनंद कुमार का कहना है कि दलितों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा सुनियोजित तरीके से की गई। एडीजी ने बताया कि उन्हें खबर मिली है कि कुछ लोगों ने हिंसा करवाने के लिए एक रात पहले शराब बांटी थी। एडीजी ने कहा कि वो इसकी जांच करवा रहे हैं। इस साजिश के पीछे जिसका भी हाथ होगा, उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दलित समाज के लोगों में अफवाह फैलाई गई जिसकी वजह से कई जगह हिंसा हुई ।

लेकिन एक रात पहले और भी कुछ हुआ और इसे विस्तार से बताया मेरठ की एस एसपी मंजिल सैनी ने।  मेरठ की एसएसपी मंजिल सैनी ने खुलासा किया कि दलित संगठनों का जो घोषित प्लान था वह शांतिपूर्ण प्रदर्शन का था। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों का शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम था लेकिन उन्होंने अचानक युवाओं को आगे कर दिया गया। उसके बाद अचानक हिंसा भड़क गई। यह सब सुनियोजित तरीके से हुआ।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत