1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. एक ही पैन नंबर पर काम कर रहे 3800 से ज्यादा शिक्षकों की जांच करेगी UP STF

एक ही पैन नंबर पर काम कर रहे 3800 से ज्यादा शिक्षकों की जांच करेगी UP STF

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 01, 2020 09:23 am IST,  Updated : Jul 01, 2020 09:23 am IST

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में एक ही पैन नंबर पर काम कर रहे 3800 से अधिक शिक्षकों की जांच UP STF को सौंप दी गई है।

एक ही पैन नंबर पर काम कर रहे 3800 से ज्यादा शिक्षकों की जांच करेगी UP STF- India TV Hindi
एक ही पैन नंबर पर काम कर रहे 3800 से ज्यादा शिक्षकों की जांच करेगी UP STF

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में एक ही पैन नंबर पर काम कर रहे 3800 से अधिक शिक्षकों की जांच UP STF को सौंप दी गई है। गौरतलब है कि परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों का डाटा मानव संपदा पोर्टल और प्रेरणा ऐप पर अपलोड कराने के बाद अब तक 3800 ऐसे शिक्षक सामने आएं हैं, जिन्होंने पैन नंबर बदला है।

दरअसल, गोरखपुर के एक शिक्षक को IT विभाग ने नोटिस भेजा है कि उन्होंने तीन जगह से सैलरी ली है जबकि IT के दस्तावेज में घोषणा सिर्फ एक की ही की है।  जब मामले की जांच शुरू हुई तो पता चला कि एक ही पैन नंबर का इस्तेमाल करके सीतापुर से भी दो अलग-अलग खातों में पैसे जा रहे हैं यानी एक टीचर के पैन पर तीन शिक्षकों को सैलरी जा रही है।

100 से अधिक ऐसे मामले भी सामने आएं हैं, जिनमें दो शिक्षकों का वेतन एक ही बैंक खाते में जा रहा था। बेसिक शिक्षा विभाग ने मामले की जांच के लिए गृह विभाग को पत्र लिखा था। गृह विभाग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर UP STF को इस मामले की जांच सौंप दी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

STF