1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. इलाहाबाद: विधवा से सामूहिक दुष्कर्म, हत्या कर शव के टुकड़े फेंके

इलाहाबाद: विधवा से सामूहिक दुष्कर्म, हत्या कर शव के टुकड़े फेंके

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 18, 2017 11:45 pm IST,  Updated : Nov 18, 2017 11:45 pm IST

उत्तर प्रदेश में 'कानून व्यवस्था सुधरने' के दावे को तार-तार करते हुए जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के खंसार गांव में एक विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने और शव को कई टुकड़ों में काटकर खेत में फेंक दिए जाने का मामला सामने आया है।

gangrape- India TV Hindi
gangrape

इलाहाबाद (उप्र): उत्तर प्रदेश में 'कानून व्यवस्था सुधरने' के दावे को तार-तार करते हुए जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के खंसार गांव में एक विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने और शव को कई टुकड़ों में काटकर खेत में फेंक दिए जाने का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह खेतों पर काम करने गए किसान ने शवों के टुकड़े देखे तो साथियों को सूचना दी। तुरंत वहां भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव के टुकड़ों को समेटकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।

जानकारी मिली है कि फूलपुर थाना क्षेत्र के खंसार गांव में रहने वाली सीता देवी (40) के पति रामचंदर की मौत कुछ वर्ष पहले हो चुकी है। उसका बेटा सूरत में नौकरी करता है। वह अपने घर में अकेली रहती थी। शुक्रवार देर रात गांव में नौटंकी थी, जिसमें लाउडस्पीकर बज रहा था। उसके शोर का फायदा उठाकर कुछ लोग सीता के घर में घुस गए और उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर शव को कई टुकड़ों में काटकर मृतका के घर से 100 मीटर खेत में फेंक दिया। पुलिस जांच कर रही है और गांव के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत