1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उन्नाव गैंगरेप केस: हरकत में योगी सरकार जांच के लिए बनाई SIT, कहा- किसी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा

उन्नाव गैंगरेप केस: हरकत में योगी सरकार जांच के लिए बनाई SIT, कहा- किसी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 10, 2018 12:09 pm IST,  Updated : Apr 10, 2018 12:17 pm IST

महिला दो दिन पहले ही बीजेपी विधायक पर गैंग रेप का आरोप लगाते हुए सीएम आवास के सामने आत्मदाह का प्रयास कर चुकी है।

उत्तर प्रदेश के...- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री। Image Source : PTI

उन्नाव: उन्नाव गैंगरेप केस मीडिया में तुल पकड़ता देख उत्तर प्रदेश की सरकार आखिरकार हरकत में आई है। योगी सरकार ने इस पूरे विवाद की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी ही अब इस गैंगरेप मामले की जांच करेंगी। दरअसल ये सारा मामला तब सुर्खियों में आया जब शुक्रवार को लखनऊ के मुख्यमंत्री आवास के सामने एक महिला ने परिवार समेत आत्महत्या की कोशिश की। पूेछ जाने पर उसने उन्नाव से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर गैंगरेप का आरोप लगाया था।

महिला ने कहा था कि बीजेपी विधायक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसका रेप किया है और पिछले एक साल से वो न्याय के लिए दर दर की ठोकरें खा रही है।  मीडिया में आने के बाद इस मामले ने तुल पकड़ लिया अगले ही दिन पीड़ित महिला के पिता की जेल में मौत होने की खबर सामने आने के बाद जैसे हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया से लेकर इलेक्ट्रोनिक मीडिया तक हर तरफ योगी सरकार पर सवाल खड़े हे रहे थे।

ऐसे में आखिरकार उत्तर प्रदेश प्रशासन ने हरकत में आते हुए इस मामले  पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विधायक के भाई को विधायक का भाई गिरफ्तार कर लिया। और अब इस मामले की सुनवाई के लिए एसआईटी का गठन भी किया गया है। इस एसआईटी में एक क्राइम ब्रांच का एसपी रैंक का अधिकारी शामिल किया जाएगा। स्वयं उत्तर प्रदेश एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने कहा है कि किसी भी दोषी को किसी हाल बक्शा नहीं जाएगा।

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत