1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी: संदिग्ध हलात में 25 वर्षीय युवक लापता, अभी तक नहीं मिला कोई सुराग

यूपी: संदिग्ध हलात में 25 वर्षीय युवक लापता, अभी तक नहीं मिला कोई सुराग

 Reported By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jul 30, 2017 04:10 pm IST,  Updated : Jul 30, 2017 04:10 pm IST

बेंगलुरु से एक हफ्ते पहले एक 25 वर्षीय युवक उत्कर्ष संदिग्ध हालात में लापता हो गया। बेंगलुरु पुलिस ने अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज करके युवक की तलाश शुरुर कर दी है।

Utkarsh Tiwari- India TV Hindi
Utkarsh Tiwari

कानपुर: बेंगलुरु से एक हफ्ते पहले एक 25 वर्षीय युवक उत्कर्ष संदिग्ध हालात में लापता हो गया। बेंगलुरु पुलिस ने अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज करके युवक की तलाश शुरुर कर दी है। जानकारी के अनुसार उत्कर्ष तिवारी मूल रूप से कानपुर (भीतरगांव) के रहने वाले हैं। वह बेंगलुरु की एक नामी कंपनी में नौकरी करते है। परिजनों ने बताया कि गत 23 जुलाई से उत्कर्ष से किसी भी तरह की बात नहीं हो पा रही है, जिसके बाद पुलिस ने मामला देख FIR दर्ज की।

नंबर हुआ ट्रैक लेकिन...

जब बेंगलुरु पुलिस ने उत्कर्ष का नंबर ट्रेक किया तो उसकी आखिरी लोकेशन ऋषिकेष मिली। जब परिजनों से छानबीन की तो पता चला कि उत्कर्ष बैंगलोर से फ्लाइट से दिल्ली होते हए देहरादून गया। इसके बाद से युवक से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

पिता से आखिरी बार हुई यह बात
उत्कर्ष के पिता शुभम तिवारी ने बताया कि गायब होने के दिन उत्कर्ष ने बताया कि वह योगा क्लासेज के लिए जा रहा है, इसलिए कोई कॉल मत करना। इसके बाद रात को कॉल आई कि मैं घर पहुंच गया हूं।

उत्कर्ष के दोस्त ने कही ये बात
उत्कर्ण के दोस्त ने बताया वह उस रात को घर नहीं आया था और न ही कंपनी गया। इस बारे में हमें भी नहीं पता है कि आखिर वह देहरादून क्यों गया।

फेसबुक में एक सप्ताह से कोई अपडेट नहीं
उत्कर्म ने एक सप्ताह से ज्यादा दिनों ने अपनी फेसबुक पर कोई अपडेट नहीं किया है। इसके अलावा किसी भी अन्य माध्यम से युवक से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत