1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंची, एयरपोर्ट पर जोश में दिखे कांग्रेसी, कांग्रेस महासचिव का किया भव्य स्वागत

प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंची, एयरपोर्ट पर जोश में दिखे कांग्रेसी, कांग्रेस महासचिव का किया भव्य स्वागत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 16, 2021 03:39 pm IST,  Updated : Jul 16, 2021 03:39 pm IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव की सरगर्मियां तेज होने के बीच लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अमौसी हवाई अड्डे पर जुटे सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रियंका के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: Priyanka Gandhi arrives in Lucknow- India TV Hindi
लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। Image Source : FILE (PTI)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव की सरगर्मियां तेज होने के बीच लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अमौसी हवाई अड्डे पर जुटे सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रियंका के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रियंका ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। प्रियंका दोपहर में लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पहुंची। उसके बाद वह हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए निकलीं। इस दौरान जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया एवं संचार विभाग के संयोजक अशोक सिंह ने बताया कि प्रियंका हवाई अड्डे से निकलकर आलमबाग, चारबाग और बापू भवन होते हुए हजरतगंज पहुंचीं और वहां स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने बताया कि प्रियंका शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश कार्यकारणी, पदाधिकारियों और जिला शहर अध्यक्ष के साथ बैठक करेंगी। उसके बाद विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगी। 

सिंह ने बताया कि प्रियंका अपने दौरे के दूसरे दिन शनिवार को अमेठी तथा रायबरेली के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात करेंगी। उसके बाद वह बेरोजगार मंच के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस महासचिव पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, पूर्व जिला व शहर अध्यक्ष और पूर्व फ्रंटल व डिपार्टमेंट के अध्यक्षों के साथ बैठक करने के बाद फ्रंटल, विभाग, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्यों और ब्लाक प्रमुखों के साथ भी बैठक करेंगी। उसके बाद शाम को वह दिल्ली लौट जाएंगी।

ये भी पढ़ें

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत