1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश उप चुनाव के लिए कांग्रेस के 5 प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी, जानिए किस पर लगाया दांव

उत्तर प्रदेश उप चुनाव के लिए कांग्रेस के 5 प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी, जानिए किस पर लगाया दांव

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 09, 2020 07:29 pm IST,  Updated : Oct 09, 2020 09:35 pm IST

कांग्रेस ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में 7 सीटों पर होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए 5 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान कर दिया है।

Uttar Pradesh By Election 2020 congress candidates- India TV Hindi
Uttar Pradesh By Election 2020 congress candidates Image Source : FILE PHOTO

लखनऊ। कांग्रेस ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में 7 सीटों पर होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए 5 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। इसमें बुलंदशहर से सुशील चौधरी, टूंडला से स्नेहलता, घाटमपुर से कृपाशंकर और देवरिया से नितिन भास्मकर मणि त्रिपाठी और नौगांव सादात से कमलेश सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। अब केवल जौनपुर जिले की मल्हनी सीट पर ही प्रत्‍याशी का ऐलान होना बाकी है। इस सीट पर भी कांग्रेस का टिकट मांगने वालों की तादाद 16 तक पहुंच चुकी है।

UP Assembly By Election 2020 congress candidates
Image Source : INDIA TVUP Assembly By Election 2020 congress candidates

यूपी की 7  विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को होगा चुनाव

बता दें कि, उत्तर प्रदेश विधानसभा की 7 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए आगामी 3 नवंबर को वोटिंग होगी। चुनाव नतीजे 10 नवंबर को जारी किए जाएंगे। नामांकन करने की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर है वहीं 09 अक्टूबर तक नामांकन पर्चा खरीदा जा सकता है। 19 अक्टूबर तक उम्मीदवार नाम वापसी कर सकते हैं। जिन 7 सीटों पर उपचुनाव होना है उनमें वेस्टर्न यूपी की टूंडला (फिरोजाबाद), बुलंदशहर, नौगांवा सादात (अमरोहा), सेंट्रल यूपी की घाटमपुर (कानपुर नगर), बांगरमऊ (उन्नाव) और ईस्ट यूपी की मल्हनी (जौनपुर), देवरिया सदर सीटें शामिल हैं। स्वार (रामपुर) सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान चुनाव आयोग ने नहीं किया है। जन्मतिथि विवाद में अब्दुल्ला आजम की विधानसभा सदस्यता निरस्त होने के बाद यह सीट खाली हुई है। उपचुनाव साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से खास माने जा रहे हैं। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत