1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: दिवाली पर अयोध्या जाकर कौन-सी अच्छी खबर देने वाले हैं योगी आदित्यनाथ?

उत्तर प्रदेश: दिवाली पर अयोध्या जाकर कौन-सी अच्छी खबर देने वाले हैं योगी आदित्यनाथ?

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 02, 2018 02:09 pm IST,  Updated : Nov 02, 2018 02:09 pm IST

योगी आदित्यनाथ ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसके कई मतलब निकाले जा रहे हैं।

Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath | PTI- India TV Hindi
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath | PTI

लखनऊ: अयोध्या मामले की सुनवाई टलने के बाद से ही राम मंदिर को लेकर सियासत गर्म है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी पर मंदिर निर्माण के लिए संत समाज और हिंदूवादी संगठनों का दबाव बढ़ता जा रहा है, तो दूसरी तरफ विपक्ष का भगवा दल पर हमला बदस्तूर जारी है। इस बीच योगी आदित्यनाथ ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसके कई मतलब निकाले जा रहे हैं। योगी ने कहा है कि वह इस दिवाली एक अच्छी खबर लेकर अयोध्या जाएंगे।

क्या है योगी की वह अच्छी खबर?

योगी के इस बयान का अर्थ निकालने की कोशिशें हो रही हैं। उन्होंने सुनवाई टलने पर संतों की नाराजगी के सवाल पर कहा था कि राम मंदिर का मुद्दा सैकड़ों सालों से चल रहा है, एक तारीख के बढ़ने से संतों को धैर्य नहीं खोना चाहिए। माना जा रहा है कि योगी अयोध्या जाकर संतों को कुछ आश्वासन दे सकते हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि योगी कौन-सी अच्छी खबर लेकर जा रहे हैं।

जनवरी 2019 है अहम
गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि मालिकाना हक विवाद मामले में दायर दीवानी अपीलों को जनवरी, 2019 में एक उचित पीठ के सामने सूचीबद्ध किया जाएगा। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति के एम जोसफ की पीठ ने यह बात कही।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत