1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में कोरोना से 57 और मरीजों की मौत, 24 घंटे में 340 नए केस मिले

उत्तर प्रदेश में कोरोना से 57 और मरीजों की मौत, 24 घंटे में 340 नए केस मिले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 15, 2021 07:44 pm IST,  Updated : Jun 15, 2021 07:44 pm IST

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 57 और मरीजों की मौत हो गई तथा 340 नये मामले सामने आये।

उत्तर प्रदेश में कोरोना से 57 और मरीजों की मौत, 24 घंटे में 340 नए केस मिले- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश में कोरोना से 57 और मरीजों की मौत, 24 घंटे में 340 नए केस मिले Image Source : PTI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 57 और मरीजों की मौत हो गई तथा 340 नये मामले सामने आये। मंगलवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 57 और मरीजों की मौत के बाद अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 21,914 लोगों की मौत हो गई है जबकि 340 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 17,03,207 हो गया है। 

वायरस संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की दर बढ़कर 98.3 फीसदी हो गई है और पिछले 24 घंटे में 1,104 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं जबकि अब तक 16,74,072 मरीज कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। इस समय राज्‍य में 7,221 संक्रमित पृथक- वास में हैं अथवा सरकारी और निजी अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं। 

स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों में लखनऊ से 10, बरेली से सात, झांसी और अयोध्या से चार-चार, मेरठ, वाराणसी, अमरोहा से तीन-तीन, गोरखपुर, पीलीभीत, गाजीपुर, मिर्जापुर, हाथरस से दो-दो मौतें हुई हैं। 

वहीं, वाराणसी में 26, लखनऊ और मेरठ में 19-19, गाजियाबाद में 18, गौतमबुद्ध नगर में 15 और कानपुर नगर में 14 नए मामले सामने आए हैं। बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में राज्य में 2.57 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है जबकि अब तक 5.38 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत