1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में कोरोना के 32 नए केस मिले, 24 घंटे में किसी की मौत नहीं हुई

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 32 नए केस मिले, 24 घंटे में किसी की मौत नहीं हुई

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 31, 2021 06:11 pm IST,  Updated : Jul 31, 2021 10:50 pm IST

उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 32 नये मामले सामने आये। प्रदेश में संक्रमण से मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 32 नए केस मिले, 24 घंटे में किसी की मौत नहीं हुई- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश में कोरोना के 32 नए केस मिले, 24 घंटे में किसी की मौत नहीं हुई Image Source : PTI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 32 नये मामले सामने आये। प्रदेश में संक्रमण से मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया है। सरकार की ओर से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी है। शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्‍य में कोविड-19 के एक भी मरीज की मौत नहीं हुई और इस अवधि में 32 नये मामले सामने आये हैं। 

आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक कोविड-19 से 22,756 मरीजों की मौत हो चुकी है और 32 नये मामले सामने आने के बाद अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 17,08,441 हो गया है। बयान में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में, राज्य में कोविड-19 के 48 रोगियों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में अब तक 16,84,973 कोरोना मरीज संक्रमण मुक्त हो गये हैं। 

इसमें कहा गया है कि राज्य में उपचाराधीन मामलों की संख्या 712 है और पिछले 24 घंटों में राज्य में 2.51 लाख से अधिक कोरोना नमूनों का परीक्षण किया गया जबकि अब तक 6.55 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत