1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित 62 और लोगों की मौत, 5208 नए मरीज

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित 62 और लोगों की मौत, 5208 नए मरीज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 14, 2020 07:23 pm IST,  Updated : Sep 14, 2020 07:23 pm IST

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 62 और लोगों की मौत हो गई तथा 5208 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी।

Uttar Pradesh Coronavirus cases till 14 September- India TV Hindi
Uttar Pradesh Coronavirus cases till 14 September Image Source : PTI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 62 और लोगों की मौत हो गई तथा 5208 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 62 और मौतों के साथ राज्य में अब तक मरने वाले कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4491 हो गई है। 

रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ में सबसे ज्यादा आठ लोगों की मौत हुई है, जबकि कानपुर नगर में छह, गोरखपुर, वाराणसी और शाहजहांपुर में तीन-तीन, प्रयागराज, मेरठ, देवरिया, हरदोई, मुजफ्फरनगर, लखीमपुर-खीरी, पीलीभीत, संभल और फर्रुखाबाद में दो-दो जबकि मुरादाबाद, झांसी, बाराबंकी, अयोध्या, गाजीपुर, गोंडा, मथुरा, सीतापुर, सुल्तानपुर, चंदौली, बहराइच, सोनभद्र, बदायूं, कन्नौज, मऊ, ललितपुर, जालौन, औरैया, कानपुर देहात तथा बलरामपुर में कोविड-19 संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। 

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 5208 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। लखनऊ में सबसे ज्यादा 992 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि की गई है। इसके अलावा प्रयागराज में 346, कानपुर नगर में 341, गाजियाबाद में 278, मेरठ में 158 और वाराणसी में 154 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 5932 मरीज इस संक्रमण से उबर कर पूरी तरह ठीक हुए हैं। प्रदेश में इस वक्त कोविड-19 के 67287 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत