1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 323 नए मामले, 4 मरीजों की मौत

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 323 नए मामले, 4 मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 23, 2021 07:26 pm IST,  Updated : Jan 23, 2021 07:26 pm IST

उत्तर प्रदेश में शनार को पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 323 नए मामले सामने आए हैं।

Coronavirus in UP, Coronavirus Uttar Pradesh, Coronavirus India, Coronavirus disease- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश में शनार को पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 323 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : INDIA TV

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शनार को पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 323 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,98,445 हो गई है। राहत की बात यह रही कि शनिवार को 513 लोग वायरस के संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। वहीं, शुक्रवार को इसी अवधि में 4 और मरीजों की मौत हो गई जिससे राज्य में अब तक कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 8, 609 हो गई है। शुक्रवार को एक दिन में 1.22 लाख से ज्यादा सैंपल्स की जांच की गई जिससे अब तक हुई कुल जांचों की संख्या 2.69 करोड़ तक पहुंच गई है।

‘उत्तर प्रदेश में अब 7,330 ऐक्टिव केस’

अपर मुख्‍य सचिव चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 323 नए मामले सामने आये और इसी अवधि में 513 लोगों को स्‍वस्‍थ होने के बाद अस्‍पताल से छुट़टी दे दी गई। उन्‍होंने बताया कि अब तक 5,82,506 संक्रमितों को स्‍वस्‍थ होने के बाद अस्‍पताल से घर भेजा गया है। प्रसाद के मुताबिक राज्‍य में इस समय उपचाराधीन मरीजों की संख्‍या 7,330 है जिनमें 2,319 लोग गृह पृथक-वास में और 647 लोग निजी चिकित्सालयों में अपना उपचार करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाकी उपचाराधीन मरीजों का इलाज सरकारी अस्‍पतालों में चल रहा है।

‘स्‍वस्‍थ होने की दर 97.34 प्रतिशत हुई’
प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 से स्‍वस्‍थ होने की दर बढ़कर 97.34 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को केवल एक दिन में कुल 1.22 लाख से ज्‍यादा नमूनों की जांच की गई और अब तक कुल 2.69 करोड़ से ज्‍यादा नमूनों की जांच की गई है। अपर मुख्‍य सचिव ने बताया कि प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड टीका लगाया जा रहा है और बीते शुक्रवार को 1.01 लाख से ज्‍यादा स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह से प्रत्येक गुरुवार व शुक्रवार टीकाकरण किया जाएगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत