1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश सरकार के एक और मंत्री कोरोना से संक्रमित, खुद को किया होम आइसोलेट

उत्तर प्रदेश सरकार के एक और मंत्री कोरोना से संक्रमित, खुद को किया होम आइसोलेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 31, 2020 05:01 pm IST,  Updated : Aug 31, 2020 05:01 pm IST

उत्तर प्रदेश सरकार के एक और मंत्री के सोमवार (31 अगस्त) को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी। वह अपने घर में पृथकवास में चले गए हैं। 

Uttar Pradesh minister Mohsin Raza tests positive for COVID-19- India TV Hindi
Uttar Pradesh minister Mohsin Raza tests positive for COVID-19 Image Source : FILE PHOTO

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के एक और मंत्री के सोमवार (31 अगस्त) को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी। वह अपने घर में पृथकवास में चले गए हैं। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण और हज राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, ''पूर्व में मेरे स्टाफ में कुछ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे, मुझे कोरोना के शुरूआती लक्षण दिख रहे थे जिसके चलते मैंने आज अपनी कोविड-19 की जांच करायी। जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि वह आवश्कतानुसार अपनी जांच करा लें। डाक्टरों की सलाह पर मैं अपने आवास पर पृथकवास में हूं।' रजा (52) विधानपरिषद सदस्य हैं।

गौरतलब है कि, हाल ही में यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। साथ ही कुछ दिन पहले ही कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की रिपोर्ट की कोरोना पॉजीटिव आयी थी। अबतक कोरोना वायरस के चलते प्रदेश के दो मंत्रियों की मौत हो चुकी है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत