1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. भाजपा नेता ने बुर्के को बताया राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा, प्रतिबंध की मांग की

भाजपा नेता ने बुर्के को बताया राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा, प्रतिबंध की मांग की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 10, 2020 07:09 pm IST,  Updated : Feb 10, 2020 10:05 pm IST

भाजपा के एक नेता ने सोमवार को 'बुर्के' पर प्रतिबंध की मांग करके नया विवाद उत्पन्न कर दिया। उनका कहना है कि बुर्का राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।

Uttar Pradesh minister Raghuraj Singh seeks ban on burqa now- India TV Hindi
Uttar Pradesh minister Raghuraj Singh seeks ban on burqa now Image Source : PTI/FILE

अलीगढ़ (उप्र): भाजपा के एक नेता ने सोमवार को 'बुर्के' पर प्रतिबंध की मांग करके नया विवाद उत्पन्न कर दिया। उनका कहना है कि बुर्का राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। रघुराज सिंह ने कहा कि देश में बुर्के पर प्रतिबंध लगना चाहिए जैसा अन्य कई देशों में है। सिंह हाल ही में इस बयान को लेकर सुर्खियों में आये थे, जब उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारेबाजी करने वाले एएमयू के छात्रों को कथित तौर पर जिन्दा दफन करने की धमकी दी थी। 

Related Stories

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा स्पष्ट मानना है कि बुर्का श्रीलंका, चीन, अमेरिका और कनाडा में इस्तेमाल नहीं होता। इसे हमारे देश में भी प्रतिबंधित होना चाहिए ताकि आतंकवादी इसका फायदा ना उठा पायें। शाहीन बाग में लोग बुर्का पहनकर बैठे हैं। बुर्का आतंकवादियों, चोरों और असामाजिक तत्वों को छिपने में मदद करता है इसलिए इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए।'' 

सिंह ने बुर्के की उत्पत्ति समझाते हुए कहा, ‘‘यह रामायण की शूर्पणखा से निकला। जब उसके नाक कान काटे गये तो वह अरब भाग गयी जहां छिपने के लिए रेगिस्तान था। चूंकि उसके नाक कान कट गये थे, इसलिए उसने बुर्के से अपना चेहरा छिपाया। बुर्का मानव के लिए आवश्यक नहीं है।’’ सिंह की पार्टी में स्थिति के बारे में पूछने पर भाजपा प्रवक्ता चंद्रमोहन ने कहा कि वह ना तो मंत्री हैं और ना ही विधायक। श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने बताया कि सिंह श्रम विभाग की एक इकाई में सलाहकार मात्र हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत