1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अमरनाथ हमले के बाद उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा कड़ी

अमरनाथ हमले के बाद उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा कड़ी

 Published : Jul 11, 2017 01:02 pm IST,  Updated : Jul 11, 2017 01:03 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव (गृह) अरविंद कुमार और पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह को निजी तौर पर स्थिति पर नजर रखने व सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए कहा गया। एक अधिकारी ने बताया, "कांवड़ यात्रा के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है। कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्ष

Kanwar-Yatra- India TV Hindi
Kanwar-Yatra

लखनऊ: जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में तीर्थयात्रियों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमले के बाद आधीरात के समय उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया गया और खुफिया नेटवर्क को पुख्ता करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव (गृह) अरविंद कुमार और पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह को निजी तौर पर स्थिति पर नजर रखने व सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए कहा गया। एक अधिकारी ने बताया, "कांवड़ यात्रा के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है। कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा पहले ही कड़ी कर दी गई है।" ये भी पढ़ें: भारत और चीन में बढ़ी तल्खियां, जानिए किसके पास है कितनी ताकत

पुलिस का कहना है कि जिन जिलों में बीते एक साल में सांप्रदायिक हिंसाएं हुई हैं, वहां हाई अलर्ट कर दिया गया है। राज्य विधानसभा और अन्य सरकारी कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

बता दें कि अनंतनाग में सोमवार को अमरनाथ यात्रियों की बस पर हुए हमले में 7 यात्रियों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों में से चार की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में 5 महिलाएं शामिल हैं। आतंकियों ने बस को उस समय निशाना बनाया जब वह अमरनाथ से दर्शन कर वापस लौट रही थी। सभी मृतक गुजरात के हैं।

ये भी पढ़ें: जानिए कौन है सैयद सलाहुद्दीन, जिसने कश्मीर घाटी को भारतीय बलों की कब्रगाह बनाने की खायी थी कसम

अगर सांप काटे तो क्या करें-क्या न करें, इन बातों का रखें ध्यान...

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत