1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: इनामी बदमाश वसीम काला को STF ने मुठभेड़ में मार गिराया

उत्तर प्रदेश: इनामी बदमाश वसीम काला को STF ने मुठभेड़ में मार गिराया

 Reported By: India TV News Desk
 Published : Sep 29, 2017 12:38 pm IST,  Updated : Sep 29, 2017 12:38 pm IST

गुरुवार दोपहर को करनावल के जंगल में हुई इस मुठभेड़ में STF ने शातिर अपराधी मुकीम काला के सगे भाई वसीम काला को मार गिराया...

Encounter- India TV Hindi
Encounter

मेरठ: उत्तर प्रदेश के सरूरपुर थाना क्षेत्र में STF ने एक इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार दोपहर को करनावल के जंगल में हुई इस मुठभेड़ में STF ने शातिर अपराधी मुकीम काला के सगे भाई वसीम काला को मार गिराया। शामली के कैराना निवासी वसीम पर 15 हजार रुपये का इनाम था। अपने भाई के साथ गैंग की कमान संभालने वाले वसीम पर एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज थे।

STF के DSP ब्रिजेश कुमार सिंह ने बताया कि STF की टीम द्वारा एक मुखबिर की सूचना पर वसीम काला की करनावल-मीरपुर रजवाहे के पास घेराबंदी की। पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से वसीम घायल होकर गिर गया, जबकि उसका साथी साबिर खेतों के रास्ते भागने में कामयाब रहा। मुठभेड़ की सूचना पर सरूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खेत में छिपे बदमाश की तलाशी शुरू की। सिंह के मुताबिक मारे गए बदमाश वसीम काला पर 15 हजार का इनाम घोषित था और उसकी गिरफ्तारी हेतु 50 हजार का इनाम घोषित किए जाने का प्रस्ताव पुलिस महानिदेशक को प्रेषित किया गया था। 

वसीम के खिलाफ रंगदारी, हत्या, लूट आदि के एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज थे। मृतक बदमाश के पास से पुलिस ने 32 बोर की एक पिस्तौल और उसके कारतूस बरामद किए हैं। वसीम काला का भाई मुकीम इस समय जेल में बंद है। उस पर हत्या, लूट और डकैती के 30 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। साथ ही मुकीम ने 3 पुलिसकर्मियों की भी हत्या की है। बताया जाता है कि 2015 में उसके जेल जाने के बाद गैंग की कमान उसका भाई वसीम काला संभाल रहा था।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत