1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्‍तर प्रदेश: बारातियों को ले जा रहा वाहन खाई में पलटा, तीन की मौत, आठ घायल

उत्‍तर प्रदेश: बारातियों को ले जा रहा वाहन खाई में पलटा, तीन की मौत, आठ घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 18, 2019 12:59 pm IST,  Updated : Nov 18, 2019 12:59 pm IST

बलरामपुर के देहात थाना क्षेत्र में बारातियों को ले जा रहे एक वाहन के गहरी खाई में पलटने से उसमें सवार पति पत्नी सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गयी

Accident - India TV Hindi
Accident  Image Source :

बलरामपुर। बलरामपुर के देहात थाना क्षेत्र में बारातियों को ले जा रहे एक वाहन के गहरी खाई में पलटने से उसमें सवार पति पत्नी सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गयी और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने सोमवार को यहाँ बताया कि बीती रात बलरामपुर गोंडा मार्ग पर कुआनो जंगल के पास बारातियों से भरी एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। 

गाड़ी में सवार खालिद इस्लाम (43) पत्नी आरिफा (41) और सिकन्दर अली (45) की मौके पर मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि इस हादसे मे सुहेल ,सूफिया ,सलमान किस्मतुन,लतीफ, आजाद सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने बताया कि बारातियों से भरी स्कार्पियो में 11 लोग सवार थे। 

ये सभी लोग गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र अन्तर्गत भकपोरवा गाँव से बलरामपुर जिले के महराजगंज तराई इलाके में शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत