1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कानपुर: विकास दुबे की पत्नी का सपा की आजीवन सदस्यता का फॉर्म वायरल

कानपुर: विकास दुबे की पत्नी का सपा की आजीवन सदस्यता का फॉर्म वायरल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 08, 2020 06:28 pm IST,  Updated : Jul 08, 2020 06:28 pm IST

गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे का समाजवादी पार्टी का आजीवन सदस्यता फॉर्म वायरल हो रहा है।

कानपुर: विकास दुबे की पत्नी का सपा की आजीवन सदस्यता का फॉर्म वायरल- India TV Hindi
कानपुर: विकास दुबे की पत्नी का सपा की आजीवन सदस्यता का फॉर्म वायरल Image Source : INDIA TV

कानपुर: गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे का समाजवादी पार्टी का आजीवन सदस्यता फॉर्म वायरल हो रहा है। इस फॉर्म के मुताबिक वर्ष 2015 में विकास दुबे की पत्नी ने समाजवादी पार्टी की आजीवन सदस्यता के लिए 20 हजार रुपये का शुल्क दिया था। आपको बता दें कि कानपुर पुलिस, उत्तर प्रदेश के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे की भी तलाश कर रही है। 

आपको बता दें कि कानपुर के बिकरू गांव में 2 जून की रात विकास के घर दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर विकास और अन्य अपराधियों ने अचानक हमला कर डीएसपी समेत 8 पुलिसवालों की हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से विकास दुबे और उसकी पत्नी रिचा भी फरार है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने घर की तलाशी के दौरान रिचा का मोबाइल फोन बरामद किया है, जिससे पता चला है कि उसका फोन दुबे के घर में लगे सीसीटीवी से जुड़ा था।

कानपुर: विकास दुबे की पत्नी का सपा की आजीवन सदस्यता का फॉर्म वायरल
Image Source : INDIA TVकानपुर: विकास दुबे की पत्नी का सपा की आजीवन सदस्यता का फॉर्म वायरल

पुलिस जांच टीम के सदस्य ने बताया, "जाहिर तौर पर फोन के जरिए रिचा ने घर और वहां की गतिविधियों पर नजर रखी। शायद उसने फुटेज को डिलीट करने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल किया होगा। इससे पहले, 2017 में, जब एसटीएफ द्वारा विकास दुबे को गिरफ्तार किया गया था, तब भी उसने अपने पति को बचाने के लिए सोशल मीडिया पर फुटेज डाले थे क्योंकि उसे लगा था कि उसके पति का एनकाउंटर कर दिया जाएगा।"

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत