1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. जानिए कब से ताज महल का दीदार कर सकेंगे आम लोग, एक दिन में सिर्फ पांच हजार लोगों को मिलेगी एंट्री

जानिए कब से ताज महल का दीदार कर सकेंगे आम लोग, एक दिन में सिर्फ पांच हजार लोगों को मिलेगी एंट्री

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 07, 2020 08:00 pm IST,  Updated : Sep 07, 2020 08:00 pm IST

जिलाधिकारी के मुताबिक शुरुआत में एक दिन में सिर्फ पांच हजार लोगों को ताज का दीदार करने की अनुमति होगी।

When will Taj Mahal open जानिए कब से ताज महल का दीदार कर सकेंगे आम लोग, एक दिन में सिर्फ पांच हजार ल- India TV Hindi
When will Taj Mahal open जानिए कब से ताज महल का दीदार कर सकेंगे आम लोग, एक दिन में सिर्फ पांच हजार लोगों को मिलेगी एंट्री Image Source : SOCIAL MEDIA

आगरा. विश्व प्रसिद्ध ताजमहल और आगरे का जिला 21 सितम्बर से आम लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे। सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की गई। आगरा के जिलाधिकारी पीएन सिंह ने ट्वीटर पर यह घोषणा की। दोनों ऐतिहासिक स्थलों पर आम लोगों के लिए कोरोना से सम्बंधित गाइडलाइन्स सक्र्यूलेट कर दिए गए हैं।

जिलाधिकारी के मुताबिक शुरुआत में एक दिन में सिर्फ पांच हजार लोगों को ताज का दीदार करने की अनुमति होगी। इसी तरह आगरे के किले तक 2500 लोग ही जा सकेंगे। दोनों विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल कोरोना महामारी के कारण 22 मार्च से ही बंद हैं।

आगरा में कोविड-19 के 85 नए मामले सामने आए

आगरा में कोविड-19 के 85 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3376 हो गयी है। वहीं 68 मरीजों को ठीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 2652 हो गयी है। यह जानकारी आगरा के जिलाधिकारी ने दी। जिलाधिकारी पी एन सिंह ने बताया कि इस समय उपचाराधीन मामलों की संख्या 615 है जबकि मृतक संख्या 109 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि अभी तक एक लाख 32 हजार 684 नमूने जांच के लिए लिये गए हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों के ठीक होने की दर 78.55 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि आगरा प्रशासन ने जारी नए दिशानिर्देश में लोगों से बाजारों में एकदूसरे से दूरी बनाये रखने के नियम का पालन करने और मॉस्क लगाने की अपील की है।

इस बीच आगरा में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी पी एन सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने कई बाजारों का निरीक्षण किया। इस दोनों अधिकारियों ने लोगों से मॉस्क पहनने और एकदूसरे से दूरी बनाये रखने के नियम का पालन करने की अपील की। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत